महिला सुरक्षा को लेकर हुई जिला स्तर पर बैठक में पुलिस द्वारा किये जा रहे उपायों सहित विभिन्न मुद्दों पर किया गया विचार-विमर्श, महिला सुरक्षा को लेकर बैठक में राजकॉप ऐप, महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न हेल्पलाईन, साइबर सेफ्टी, आत्मरक्षा प्रशिक्षण, वरिष्ठ जन संबंल योजना, महिला बीट अधिकारी, विशाखा गाईड लाइन एवं कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम आदि के संबंध में व्यापार प्रचार प्रसार के संबंध में की गई चर्चा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

महिला सुरक्षा को लेकर हुई जिला स्तर पर बैठक में पुलिस द्वारा किये जा रहे उपायों सहित विभिन्न मुद्दों पर किया गया विचार-विमर्श,

महिला सुरक्षा को लेकर बैठक में राजकॉप ऐप, महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न हेल्पलाईन, साइबर सेफ्टी, आत्मरक्षा प्रशिक्षण, वरिष्ठ जन संबंल योजना, महिला बीट अधिकारी, विशाखा गाईड लाइन एवं कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम आदि के संबंध में व्यापार प्रचार प्रसार के संबंध में की गई चर्चा

डीडवाना (kalamkala.in)। राज्य सरकार के निर्देशानुसार महिला सुरक्षा से संबंधित गंभीर मुद्दों तथा राजस्थान पुलिस द्वारा सुरक्षा के सम्बन्ध में उठाए जा रहे महत्वपूर्ण कदमों की समीक्षा के लिए विभिन्न हितधारकों (स्टेक होल्डर्स) की बैठक बुधवार को जिला कलक्टर अवधेश मीना के निर्देशन में अतिरिक्त जिला कलक्टर रतन कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर राजस्थान पुलिस द्वारा किए जा रहे विभिन्न उपायों जैसे राजकॉप ऐप, महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न हेल्पलाईन, साइबर सेफ्टी Do’s & Don’ts POSH act, महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण योजना, वरिष्ठ जन संबल योजना “Senior’s not Alone”, महिला बीट अधिकारी, विशाखा गाईड लाइन एवं कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीडन अधिनियम POSH act. नियोक्ता की ड्यूटी SHE-Box, Pocso-e-box, पॉक्सो रूल्स, गिग वर्कर का सत्यापन एवं एग्रीगेटर का रजिट्रेशन के संबंध में नवाचार आदि के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।

महिला सुरक्षा को लेकर सभी सम्बंधित विभागों व हितधारकों ने लिया भाग

पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारेलाल शिवरान आईपीएस ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार राजस्थान पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा को लेकर उठाये जा रहे विभिन्न उपायों के संबंध में जागरूकता बढ़ाने के लिए राज्य स्तरीय कार्यक्रम समस्त जिलों में 1 जुलाई से 29 जुलाई तक आयोजित किए जा रहे है। इसी क्रम 22 जुलाई बुधवार को जिला कलेक्टर कार्यालय सभागार में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में महिलाओं के लिए एक भयमुक्त, सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण तैयार करना था। बैठक में पुलिस प्रशासन के साथ-साथ महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, परिवहन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजीविका, गैर सरकारी संगठन और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। सभी विभागों ने मिलकर महिला सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए अपनी अंतर्विभागीय भूमिका पर विस्तृत चर्चा की गई।

कालिका पैट्रोलिंग टीम की गश्त, सुरक्षा सखियों व महिला बीट अधिकारियों का नेटवर्क और हेल्पलाइन नम्बर हैं मददगार

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा ने जिले में महिलाओं की सुरक्षा के लिए जिला पुलिस द्वारा किये जा रहे उपायों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिला सुरक्षा के लिए जिले में विशेष ‘कालिका पेट्रोलिंग यूनिट’ द्वारा गश्त की जाती है। जमीनी स्तर पर कम्युनिटी पुलिसिंग को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक थाने से जुड़ी ‘सुरक्षा सखियों’ और महिला बीट अधिकारियों के नेटवर्क को मजबूत बनाया जा रहा है ताकि महिलाओं की समस्याओं का तुरंत समाधान हो सके। उन्होंने बैठक के दौरान राजस्थान पुलिस द्वारा संचालित विभिन्न आपातकालीन हेल्पलाइन और सुरक्षा उपकरणों के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर दिया और बताया कि महिलाओं की सुरक्षा एवं सहायता के लिए विविध हेल्प लाइन नम्बर जारी किए हुए हैं, जिनका उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने इनमें
1090 – महिला गरिमा हेल्पलाइन (24×7 तत्काल सहायता एवं मार्गदर्शन हेतु),
112 – पुलिस आपातकालीन सेवा,
181 – महिला हेल्पलाइन,
1930 – साइबर सुरक्षा हेल्पलाइन नम्बर
तथा ‘राजकॉप सिटीजन ऐप’ जैसे डिजीटल व तकनीकी उपायों के बारे में विभिन्न हितधारकों को अवगत करवाया।

महिलाएं व बालिकाएं बिना झिझक करे पुलिस से सम्पर्क

इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर रतन कुमार ने बताया कि महिला सुरक्षा केवल पुलिस की नहीं बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने महिलाओं व बालिकाओं से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, साइबर अपराध या घरेलू हिंसा की स्थिति में बिना किसी झिझक के पुलिस से संपर्क करें। राजस्थान पुलिस एवं प्रशासन हर परिस्थिति में महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ सदैव तत्पर है। बैठक के दौरान जिला कलेक्टर अवधेश मीना, पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारे लाल शिवरान, अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा, बाल कल्याण समिति नागौर के अध्यक्ष मनोज सोनी, बांगड महाविद्यालय डीडवाना के प्राचार्य, जिला शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह देथा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला परिवहन अधिकारी सुप्रिया बिश्नोई, श्रम आयुक्त, वन स्टॉप सेंटर, 181 हेल्प लाईन, राजीविका विकास परिषद, महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक गौरव चौधरी एवं अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी सहित उपखंड अधिकारी व जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

महिला सुरक्षा को लेकर हुई जिला स्तर पर बैठक में पुलिस द्वारा किये जा रहे उपायों सहित विभिन्न मुद्दों पर किया गया विचार-विमर्श, महिला सुरक्षा को लेकर बैठक में राजकॉप ऐप, महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न हेल्पलाईन, साइबर सेफ्टी, आत्मरक्षा प्रशिक्षण, वरिष्ठ जन संबंल योजना, महिला बीट अधिकारी, विशाखा गाईड लाइन एवं कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम आदि के संबंध में व्यापार प्रचार प्रसार के संबंध में की गई चर्चा

लाडनूं में मनोरंजन, खरीदारी, खाने-पीने का केन्द्र बना मारवाड़ मेगा ट्रेड फेयर : एक रिपोर्ट, कोई नौकायन का मजा ले रहा है, कोई ट्रेन के सफर का आनंद, किसी को ताजा फलों का ज्यूस पसंद है तो कोई छोला-भटूरा व पिज्जा का शौकीन है, बच्चों-युवाओं और महिलाओं को झूले ही नहीं आकर्षक वस्तुएं भी लुभा रही हैं

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now