साहित्यकार डॉ. वीरेन्द्र भाटी मंगल को दिया जाएगा ‘मुंशी प्रेमचंद क्रिएटिव राइटिंग अवार्ड- 2026

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

साहित्यकार डॉ. वीरेन्द्र भाटी मंगल को दिया जाएगा ‘मुंशी प्रेमचंद क्रिएटिव राइटिंग अवार्ड- 2026

लाडनूं (kalamkala.in)। क्षेत्र के प्रमुख साहित्यकार डॉ. वीरेन्द्र भाटी मंगल को गोल्डन एरा बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा ‘मुंशी प्रेमचंद क्रिएटिव राइटिंग अवार्ड- 2026’ से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है। उन्हें यह सम्मान हिंदी साहित्य में निरंतर सृजन, मानवीय मूल्यों पर आधारित लेखन, सामाजिक सरोकारों, कविता, लघुकथा तथा शोध क्षेत्र में अपनी लेखनी चला कर साहित्य सेवा करने के उपलक्ष में प्रदत्त किया जाएगा। संस्था की ओर से बताया गया है कि प्रेमचंद की यथार्थवादी परंपरा को समकालीन संवेदनाओं के साथ आगे बढ़ाने में साहित्य सेवा कार्य के लिए डॉ. भाटी का चयन किया गया है। डॉ. भाटी मंगल के अनेक काव्य, लघुकथाएं एवं चिंतनपरक पुस्तकों का प्रकाशन किया जा चुका है। साहित्यिक एवं सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका के कारण डॉ. भाटी को समय-समय पर विभिन्न राष्ट्रीय संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जाता रहा है। डॉ. भाटी के इस चयन पर क्षेत्र के साहित्यकारों, शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इस्लाम के पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद-मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, जुलूस को लेकर शहरिया बास में युवाओं ने बैठक कर किया समय और मार्ग का निर्धारण, शांति पूर्ण जुलूस का किया फैसला

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now