‘विकसित राजस्थान- 2047’ की ओर बढ़ते कदम- लाडनूं शहर पर खर्च होंगे 26.81 करोड़ रुपए, विकास की विभिन्न योजनाओं पर होगा कार्य रूडीप के 5वें चरण को लेकर लाडनूं के जनप्रतिनिधियों व अन्य स्टेकहोल्डर्स से ‘संवाद कार्यक्रम’ 6 अगस्त को, पंचायत समिति सभागार में होगा संवाद कार्यक्रम

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

‘विकसित राजस्थान- 2047’ की ओर बढ़ते कदम-

लाडनूं शहर पर खर्च होंगे 26.81 करोड़ रुपए, विकास की विभिन्न योजनाओं पर होगा कार्य

रूडीप के 5वें चरण को लेकर लाडनूं के जनप्रतिनिधियों व अन्य स्टेकहोल्डर्स से ‘संवाद कार्यक्रम’ 6 अगस्त को, पंचायत समिति सभागार में होगा संवाद कार्यक्रम

लाडनूं (kalamkala.in)। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (रूडीप) द्वारा अपने 5वें चरण में लाडनूं में 26.81 करोड़ से होने वाले कार्यों पर शहर के जनप्रतिनिधियों, पूर्व पार्षदों, प्रबुद्धजनों, विभिन्न विभाग के अधिकारियों, मीडिया एवं अन्य स्टेकहोल्डर्स के लिए कंसल्टेशन मीटिंग ‘आरयूआईडीपी संवाद’ का आयोजन 6 अगस्त गुरुवार को दोपहर 12 बजे यहां पंचायत समिति सभागार में किया जायेगा। उपखंड अधिकारी ममता लहुआ की अध्यक्षता में होने वाले इस ‘आरयूआईटीपी संवाद’ कार्यक्रम में पंचम चरण में होने वाले कार्यों की जानकारी दी जायेगी तथा साथ ही प्रतिभागियों से सुझाव व फीडबैक लिया जायेगा। गौरतलब है कि लाडनूं शहर में लगभग 26.81 करोड़ के कार्य किये जाने हैं, जिसमें एशियन विकास बैंक के वित्तपोषण से अपशिष्ट जल प्रबंधन एवं शोधित अपशिष्ट जल का पुनः उपयोग किया जाएगा। इसकी कुल लागत 26.81 करोड़ होगी।

पंचम चरण के प्रमुख उद्देश्य

अत्यधिक शहरीकृत शहरों एवं उनके सैटेलाइट नगरों का विकास करना, ताकि उनके विस्तार एवं अनियोजित परिधि का प्रबंधन करके, उन्हें रहने योग्य बनाया जा सके, जो पर्यावरण के अनुकूल हो और वहां स्वस्थ समुदायों का विकास हो सके।राज्य के प्रमुख शहरों में अधोसंरचना के अंतराल अथवा कमी को दूर करते हुए सेवा गुणवत्ता में सुधार एवं पर्यावरणीय निरंतरता को बढ़ावा देकर समग्र अपशिष्ट जल प्रबंधन सुनिश्चित किया जा सके।

विरासत संरक्षण और पर्यटन विकास पर भी दिया जाएगा ध्यान

अपशिष्ट जल प्रबंधन के कार्यों के अतिरिक्त अन्य कार्यों में बाढ प्रबंधन/ ड्रेनेज कार्य, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, विरासत संरक्षण एव पर्यटन तथा कमाण्ड एंड कंट्रोल सेंटर, शहरी गतिशीलता तथा आवश्यकतानुसार कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (CETP) सम्मिलित है।

प्रदेश के 84 शहरों का होगा विकास, शहरों को स्मार्ट व सस्टेनेबल बनाने पर रहेगा फोकस

राजस्थान सरकार 84 शहरों में पांचवें चरण के कार्य जल्द ही शुरु करने की तैयारी कर रही है। 9500 करोड़ की लागत से शहरों को स्मार्ट व सस्टेनेबल बनाया जायेगा। इस चरण में अपशिष्ट जल प्रबंधन, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, शहरी यातायात सुधार, बाढ प्रबंधन/ जल निकासी कार्य, विरासत संरक्षण एवं पर्यटन, कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेंटर आदि क्षेत्रों में प्रदेश के शहरों का विकास किया जायेगा। इस चरण का लाभ अत्यधिक शहरीकरण वाले शहरों और उनके सेटेलाइट शहरों सहित 84 नगरीय निकायों की समस्त शहरी जनता को मिलेगा। राज्य सरकार की बजट घोषणा 2025-26 के अनुरूप आरयूआईडीपी का पचम चरण प्रक्रियाधीन है।

एडीबी द्वारा होगा इस रुलिप परियोजना का वित्त पोषण

एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) द्वारा वित्तपोपित परियोजना को ‘राजस्थान अरबन लिबेबिलिटी इम्प्रूवमेन्ट प्रोजेक्ट (रूलिप) नाम दिया गया है जिसकी लागत 6009 करोड़ रुपये है तथा विश्व बैंक द्वारा वित्तपोषित परियोजना ‘सस्टेनेबल अरबन ट्रॉसफॉरमेशन ऑफ राजस्थान एक्सेलरेटेड’ (सूत्रा) की लागत 3492 करोड़ रुपये है।परियोजना इस लक्ष्य पर आधारित है कि प्रदेश के शहरों को सुरक्षित, सुव्यवस्थित तथा स्थायी आधार प्रदान करते हुए विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय लक्ष्यों की पूर्ति में योगदान करने के साथ साथ सरकार के विकसित भारत 2047 तथा राजस्थान सरकार के ‘विकसित राजस्थान- 2047’ के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

‘विकसित राजस्थान- 2047’ की ओर बढ़ते कदम- लाडनूं शहर पर खर्च होंगे 26.81 करोड़ रुपए, विकास की विभिन्न योजनाओं पर होगा कार्य रूडीप के 5वें चरण को लेकर लाडनूं के जनप्रतिनिधियों व अन्य स्टेकहोल्डर्स से ‘संवाद कार्यक्रम’ 6 अगस्त को, पंचायत समिति सभागार में होगा संवाद कार्यक्रम

सरकार के ‘सम्पर्क पोर्टल’ का औचित्य समाप्त करने पर तुले हैं विभागीय अधिकारी, लोगों में पनप रहा है गहरा असंतोष, ये न शिकायत पढ़ते हैं और न कोई काम उस पर करते-करवाते हैं, फिर भी लिख देते हैं कि ‘फलां समस्या का निस्तारण कर दिया गया है’ लाडनूं के सुरेश खींची ने की जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अभियंता को निलम्बित करने की मांग

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now