सुरक्षा जवान व सुरक्षा सुपरवाईजर की भर्ती के लिए जिले में आयोजित होंगे भर्ती शिविर, लाडनूं में 10 अगस्त को

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सुरक्षा जवान व सुरक्षा सुपरवाईजर की भर्ती के लिए जिले में आयोजित होंगे भर्ती शिविर, लाडनूं में 10 अगस्त को

डीडवाना (kalamkala.in)। भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली की ओर से जिले के ग्रामीण व शहरी शिक्षित युवाओं को सुरक्षा जवान व सुरक्षा सुपरवाईजर के पदों पर भर्ती के लिए जिले में पंचायत समिति स्तर पर भर्ती चयन परीक्षा आयोजन किया जा रहा है। भर्ती अधिकारी विजय मीणा ने बताया कि जिला प्रशासन के सहयोग से शिविर आयोजित किया जा रहे है। इसी के तहत 7 अगस्त को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डीडवाना में, 8 अगस्त राउमावि कुचामन में, 10 अगस्त को राउमावि लाडनूं में, 11 अगस्त को राउमावि मकराना में,12 अगस्त को राउमावि तोषीणा में, 13 अगस्त को राउमावि नावा में तथा 14 अगस्त को राउमावि परबतसर में भर्ती चयन शिविर का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि प्रातः 10 बजे से सांयः 4 बजे तक भर्ती परीक्षा का आयोजन रहेगा।चयन भर्ती में वे अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं, जिनकी लम्बाई 168 सेमी, वजन- 52 किलो से 90 किलो तक, उम्र 19 वर्ष से 40 वर्ष तक, शैक्षणिक योग्यता दसवीं उत्तीर्ण व अनुत्तीर्ण एवं ग्रेजुएट हो। भर्ती अधिकारी ने बताया कि जिले में एवं जिले के बाहर काम करने के इच्छुक चयनित उम्मीदवारों को फिजिकल के बाद रजिस्ट्रेशन किया जायेगा। इसमें एक माह का प्रशिक्षण के बाद 65 साल तक नौकरी दी जायेगी। अन्य सुविधाए जैसे पीएफ, पेंशन ग्रेज्युटी बीमा, सालाना वेतन वृद्धि आवास एवं मैस की सुविधा 100 प्रतिशत, जॉब सैलरी 18,000 से 35,000 रूपये तक रहेगी। प्रशिक्षण के बाद भारत सरकार के औद्योगिक क्षेत्र , इण्डस्ट्रीयल एरिया, मल्टीनेशनल क्षेत्र, चित्तौड़गढ़ किला, कुम्भलगढ़ किला, मैट्रो हवाई हड्डा, बंदरगाह क्षेत्रों में नियुक्ति दी जायेगी। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी निम्न नंबर पर सम्पर्क कर सकते हैं:- 6377256528, 6367112503

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में विभिन्न सड़क कार्यों के लिए 10 करोड़ 93 लाख की स्वीकृति, 44.40 किमी मिसिंग सड़कें व नोन पेचेबल सड़कें बनेंगी, मुख्यमंत्री भजन लाल व उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी के प्रति जताया पूरे क्षेत्र की जनता की तरफ से आभार

‘विकसित राजस्थान- 2047’ की ओर बढ़ते कदम- लाडनूं शहर पर खर्च होंगे 26.81 करोड़ रुपए, विकास की विभिन्न योजनाओं पर होगा कार्य रूडीप के 5वें चरण को लेकर लाडनूं के जनप्रतिनिधियों व अन्य स्टेकहोल्डर्स से ‘संवाद कार्यक्रम’ 6 अगस्त को, पंचायत समिति सभागार में होगा संवाद कार्यक्रम

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now