खेत की मेड़बन्दी से जलभराव कर बंद किए गए रास्ते को खुलवाया, तिपनी-सिलनवाद रास्ता खुलवाने पुलिस इमदाद लेकर खुद पहुंची तहसीलदार कुटेन्द्र राठौड़

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

खेत की मेड़बन्दी से जलभराव कर बंद किए गए रास्ते को खुलवाया,

तिपनी-सिलनवाद रास्ता खुलवाने पुलिस इमदाद लेकर खुद पहुंची तहसीलदार कुटेन्द्र राठौड़

लाडनूं (kalamkala.in)। तिपनी-सिलनवाद के आम रास्ते में आस-पास के खेत मालिकों द्वारा मेड़बन्दी कर जलभराव की स्थिति बन जाने पर लाडनूं तहसीलदार कुटेन्द्र राठौड़ एवं निम्बी जोधां के उप तहसीलदार राजेंद्र कुमार पारीक के साथ राजस्व टीम ने मौके पर पहुंच कर जेसीबी मशीन की सहायता से रास्ता खुलवाया। खसरा नं. 196 किस्म गैर मुमकिन रास्ता, जो ग्राम तिपनी से सिलनवाद जाने वाले इस रास्ते पर पड़ौसी खातेदारों द्वारा मेड़बन्दी किये जाने से जलभराव के कारण अवरूद्ध हो गए रास्ते को वापस खुलवाया गया। यहां जलभराव होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। राजस्व अधिकारियों द्वारा इस संकरे रास्ते को चौड़ा कर बरसात के पानी की रास्ते पर से निकासी सुनिश्चित की गई एवं आवागमन सुचारू रूप से चालू कराया गया। इस सम्बन्ध में तहसीलदार कुटेन्द्र राठौड़ ने मौके पर संबंधित खातेदार से समझाइश कर रास्ते पर जेसीबी की सहायता से रास्ता पुनः खुलवाया गया। इस रास्ते को खुलवाने के लिए गठित राजस्व टीम में भू.अ. निरीक्षक बीरबल प्रजापत, पटवारी मांगीलाल, राकेश झूरिया, गोपाल गुर्जर एवं सुश्री कृपा शर्मा मौजूद रहे। रास्ता बहाल किये जाने से ग्रामवासियों में खुशी की लहर है। सभी उपस्थित ग्रामीणों ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में दो दिनों में हुई चोरी की तीन वारदातें, बंद मकानों में घुस चोरों ने किया लाखों पर हाथ साफ, लोगों में दहशत फैली, हीरावती में एक और कुम्हारों का बास में दो घरों पर चोरों ने बोला धावा

इलेक्ट्रोपैथी पूरी तरह से पौधों के रस पर आधारित हर्बल चिकित्सा पद्धति- राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, जयपुर में ‘इलेक्ट्रोपैथी अनुसंधान में डेटा का महत्व एवं भूमिका’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

निबंध प्रतियोगिता में पार्वती व भाषण प्रतियोगिता में जयश्री परिहार रही प्रथम, विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर में किया श्रमदान कार्य, राजकीय स्कूल चन्द्राई में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई

मंगलपुरा के होनहार बेटे, सुयोग्य अधिकारी की अंतिम विदाई में छलके सभी ग्रामीणों के आंसू, नेताओं- अधिकारियों व क्षेत्र के लोगों की उमड़ी भीड़, सड़क हादसे में मौत का शिकार बने आईएफएस अधिकारी विकास नायक का राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार, दो बेटियों, सोनम और मोनिका ने दी मुखाग्नि

शहर चुनें

Follow Us Now