लाडनूं में विभिन्न सड़क कार्यों के लिए 10 करोड़ 93 लाख की स्वीकृति, 44.40 किमी मिसिंग सड़कें व नोन पेचेबल सड़कें बनेंगी,
मुख्यमंत्री भजन लाल व उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी के प्रति जताया पूरे क्षेत्र की जनता की तरफ से आभार

लाडनूं (kalamkala.in)। विधानसभा में लाडनूं विधानसभा क्षेत्र के लिए 10 करोड़ 93 लाख रूपए की लागत से 44.40 किमी की मिसिंग लिंक एवं नॉन पेचेबल सड़कों के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके लिए लाडनूं के भाजपा नेता ठाकुर करणीसिंह ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा एवं उपमुख्यमंत्री व वित्तमंत्री दिया कुमारी का आभार ज्ञापन लाडनूं विधानसभा के समस्त क्षेत्रवासियों की ओर से किया है। करणीसिंह ने बताया कि इन स्वीकृत सड़कों में राठील से ध्यावा तक वाया धोला भाटा- दूरी 7 किमी, बालाजी मंदिर से मुख्य सड़क तंवरा तक- 0.5 किमी, सिकराली से गेनाणा तक- दूरी 5.20 किमी, मंगलपुरा से खिंदास गौशाला तक- दूरी 1.20 किमी, मालासी से खोजलाई नाडी से मुख्य सड़क तक- दूरी 3.20 किमी, समना से गिरधारी सिंह की ढाणी तक- दूरी 2.50 किमी, अनेसरिया से गिरधारीपुरा तक- किमी. 0.00 से 2.500, ए/आर तंवरा- किमी. 0.00 से 1.600, भिडासरी से राठील तक- किमी. 0.00 से 2.00, थाणु-सारड़ी- कृष्णपुरा (थाणु से भिडासरी) तक- किमी. 0.00 से 6.500), बल्दू से दूदोली तक- किमी. 0.00 से 2.500, जसवंतगढ़-डाबड़ी- लेड़ी (वीलेज पोर्शन डाबड़ी), लाडनूं-सुनारी- हिरावती-ओड़ींट- निम्बीजोधा किमी. 4.500 से 9.00, ए/आर शिमला किमी. 0.00 से 1.00 तथा डीडवाना-पालोट-सींवा-रताऊ- ठोलियो की ढाणी- सिलनवाद (सींवा से रताऊ) किमी. 15.500 से 19.00 सड़कें शामिल हैं। करणीसिंह ने बताया कि राज्य सरकार लाडनूं के विकास की तरफ पूरा ध्यान दे रही है और विकास के कामों के लिए कभी धन की कमी नहीं रहने दी जाएगी।







