पूरी तरह चाक-चौबंद और मुस्तैद है लाडनूं पुलिस, चुनाव की निष्पक्षता को कोई आंच नहीं आने दी जाएगी
लाडनूं में पुलिस ने पकड़े तीन डीजे साउण्ड लगे वाहन


लाडनूं (kalamkala.in)। नगर पालिका चुनाव कै दौरान माहौल को शांतिपूर्ण बनाए रखने, कानून-व्यवस्था को कायम रखने और आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित रगने के लिए लाडनूं पुलिस चुस्त-दुरुस्त और चाक-चौबंद है। शहर भर में फ्लैग-मार्च किया गया और लोगों को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव के लिए आश्वस्त किया गया। इसके अलावा पुलिस आवश्यक कार्रवाई करने में भी कोई कोताही नहीं बरत रही है। पुलिस ने रविवार को अपनी मुस्तैदी को प्रदर्शित करते हुए कार्यवाही की और शहर के बड़ा बास क्षेत्र, डीडवाना रोड आदि जगहों से तीन डीजे साउण्ड लगे वाहनों को पकड़ा है और उनका चालान बनाया है।थानाधिकारी शिंभुदयाल मीणा ने बताया कि शहर में चुनावी समय को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। किसी भी तरह की कार्रवाई किए जाने में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।कानून-व्यवस्था की स्थिति को हर हालत बनाए रखा जाएगा और चुनावों की निष्पक्षता को कोई आंच नहीं आने दी जाएगी।



