लाडनूं शहर की सफाई व रोशनी सम्बंधी समस्याओं के समाधान के लिए नगर पालिका में कंट्रोल रूम स्थापित, मोबाइल नम्बर 7597234907 पर बात करके या व्हाट्सअप मैसेज कर कोई भी नागरिक दे सकता है सूचना

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं शहर की सफाई व रोशनी सम्बंधी समस्याओं के समाधान के लिए नगर पालिका में कंट्रोल रूम स्थापित,

मोबाइल नम्बर 7597234907 पर बात करके या व्हाट्सअप मैसेज कर कोई भी नागरिक दे सकता है सूचना

लाडनूं (kalamkala.in)। हाल ही में सम्पन्न नगर पालिका चुनाव के दौरान लगभग सभी वार्डों में सफाई और रोशनी को प्रमुख मुद्दा बनाया गया था। ऐसे में नवनिर्वाचित बोर्ड के सदस्यों की जिम्मेदारी बन जाती है कि वे सबसे पहले शहर की सफाई व्यवस्था और सार्वजनिक रोशनी व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाएं और शहरवासियों को दिखाएं कि उन्होंने आकर अपने वादे पूरे करने शुरू कर दिए हैं। नई अध्यक्ष परवीन सिसोदिया के पति और पूर्व पार्षद नौशाद सिसोदिया ने चेयरमैन प्रतिनिधि के रूप में इसी दिशा में अपनी सक्रियता भी दिखाई है। शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों का निरीक्षण करने और सफाई सम्बंधी कार्य को लेकर निर्देश दिए तथा अपने समर्थक पार्षदों को बुला कर उनसे सफाई व्यवस्था सम्बन्धी सुझाव भी लिए। अब लाडनूं नगर पालिका कार्यालय में सफाई व रोशनी को लेकर एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। अधिशाषी अधिकारी हरेन्द्र चौधरी ने बताया कि नगर पालिका की अध्यक्ष परवीन सिसोदिया द्वारा पालिका क्षेत्र की सफाई एवं लाईट व्यवस्था की समस्या का समाधान तीव्र गति से किये जाने के लिए दिए गए निर्देशों की पालना में नगर पालिका कार्यालय में कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इसका जिम्मा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हिमाचल को दिया जाकर उसे कंट्रोल रूम की व्यवस्था के लिए अधिकृत किया गया है। इस स्थापित कन्ट्रोल रूम के सम्पर्क नम्बर मोबाईल सं. 7597234907 रहेगा। सम्पूर्ण नगर पालिका क्षेत्र के रहवासी आमजन को अपने-अपने क्षेत्र में सफाई एवं लाईट सबंधी कोई समस्या होने पर वह इन कंट्रोल रूम के सम्पर्क मोबाईल नम्बरों पर जानकारी देकर अंकित करवा सकता है अथवा इसी नम्बर पर वाट्सअप के माध्यम से भी अवगत करवाया जा सकता है। कंट्रोल रूम में प्राप्त संदेश के अनुसार नगर पालिका प्रशासन द्वारा अतिशीघ्र ही समस्या के समाधान बाबत सबंधित कर्मचारियों को अवगत करवाया जाकर समाधान करवाया जाएगा।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

आमजन की शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर दिया जोर, जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारे लाल शिवरान का जसवंतगढ़ एवं लाडनूं पुलिस थानों का दौरा, की जनसुनवाई, सीएलजी सदस्यों से संवाद एवं अनुसंधान अधिकारियों की बैठक के माध्यम से कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं आमजन की समस्याओं की समीक्षा

अनधिकृत पत्रकारों को तवज्जो देने पर किया जाएगा सम्बंधित विभाग व अधिकारी का बहिष्कार, पत्रकारों ने लिया निर्णय, लाडनूं पत्रकार परिषद का गठन, जगदीश यायावर संरक्षक, शंकर आकाश अध्यक्ष व दीपक बोहरा मंत्री बने

शहर चुनें

Follow Us Now