दशहरा मेला आयोजन को लेकर बैठक में किया विभिन्न पहलुओं पर विचार, कार्यकर्ताओं को सौंपी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां,
दशहरा मेला समिति की बैठक आयोजित, विजय कुमार भोजक को दी श्रद्धांजलि
लाडनूं (kalamkala.in)। क्षेत्र के प्रसिद्ध दशहरा मेला को लेकर लाडनूं की दशसरा मेला समिति की बैठक 30 सितंबर बुधवार को स्थानीय सीताराम जी मंदिर में रखी गई। बैठक में दशहरा मेले को लेकर मेला-स्थल पर सफाई व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था आदि विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई तथा मेला आयोजन के सम्बन्ध में आवश्यक निर्णय लिए गए तथा कार्यकर्ताओं को विभिन्न आवश्यक व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी भी सौंपी गई। इसके अलावा बैठक में मेला समिति के पदाधिकारी रहे स्वर्गीय विजय कुमार भोजक को श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई। बैठक में सबने दो मिनट का मौन रख कर दिवंगत भोजक को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर स्वर्गीय विजयकुमार भोजक ऊर्फ बीजू भाईजी बोस के व्यक्तित्व और कृतित्व का स्मरण भी किया गया।बैठक में नरपतसिंह गौड़, नरेंद्र भोजक, सुशील कुमार पीपलवा, अभय नारायण शर्मा, लूणकरण शर्मा, चेतन भोजक, जयसिंह चौहान, रामानंद गुर्जर, सुबोधचंद्र आर्य, कमल सोनी, पदम जैनाग्रवाल, छोटूराम सोनी आदि उपस्थित रहे।



