जसवंतगढ में दो जगह रसोई गैस का व्यावसायिक उपयोग पकड़ा, रसद विभाग ने की शिकायत पर कार्रवाई

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जसवंतगढ में दो जगह रसोई गैस का व्यावसायिक उपयोग पकड़ा, रसद विभाग ने की शिकायत पर कार्रवाई

लाडनूं (kalamkala.in)। एक तरफ लोगों को बमुश्किल गैस सिलेंडर मिल पाता है और दूसरी तरफ बिना किसी गैस कनेक्शन के भी रसोई गैस के घरेलू उपयोग के बजाय धड़ल्ले से उसका व्यावसायिक उपयोग करने वालों को गैस एजेंसी संचालक खुलेआम अवैध रूप से सप्लाई भी कर देते हैं। ऐसी ही एक शिकायत राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर हुई और रसद विभाग ने उस पर तत्काल कार्रवाई की। इस कार्रवाई में लाडनूं के जसवंतगढ कस्बे में दो स्थानों पर रसोई गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग करते हुए पकड़ा गया है। रसद विभाग की जसवंतगढ़ में की गई इस छापेमारी की कार्रवाई में घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग के मामले दो जगह पर पकड़े हैं। जिला रसद अधिकारी डीडवाना-कुचामन के निर्देशन में प्रवर्तन निरीक्षक लाडनूं वीरेंद्र सिंह जाखड़ और प्रवर्तन निरीक्षक परबतसर रामलाल जाट ने जसवंतगढ़-लाडनूं क्षेत्र में छापेमारी की। दो स्थानों पर घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग करते हुए पाया गया, जिसे मौके पर ही जब्त किया गया।
प्रवर्तन निरीक्षक जाखड़ ने बताया कि आगामी त्यौंहारों को देखते हुए घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग की संभावना अधिक रहती है, इसलिए विभाग का यह अभियान जारी रहेगा। गौरतलब है कि राजस्थान संपर्क पोर्टल पर घरेलू गैस के अवैध भंडारण, दुरुपयोग और कालाबाजारी की शिकायत हुई थी, जिस पर रसद विभाग ने सक्रिय होकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

मंगलपुरा के होनहार बेटे, सुयोग्य अधिकारी की अंतिम विदाई में छलके सभी ग्रामीणों के आंसू, नेताओं- अधिकारियों व क्षेत्र के लोगों की उमड़ी भीड़, सड़क हादसे में मौत का शिकार बने आईएफएस अधिकारी विकास नायक का राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार, दो बेटियों, सोनम और मोनिका ने दी मुखाग्नि

आत्मबल के बिना अहिंसा को नहीं अपनाया जा सकता- अजय असवाल (निदेशक, शांति एवं अहिंसा विभाग राजस्थान सरकार) लाडनूं के जैविभा विश्वविद्यालय में राजस्थान सरकार के संयुक्त तत्वावधान में मनाया अन्तर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस

शहर चुनें

Follow Us Now