निबंध प्रतियोगिता में पार्वती व भाषण प्रतियोगिता में जयश्री परिहार रही प्रथम, विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर में किया श्रमदान कार्य, राजकीय स्कूल चन्द्राई में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

निबंध प्रतियोगिता में पार्वती व भाषण प्रतियोगिता में जयश्री परिहार रही प्रथम, विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर में किया श्रमदान कार्य,

राजकीय स्कूल चन्द्राई में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई

लाडनूं (kalamkala.in)। उपखंड क्षेत्र के चन्द्राई स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व प्रधानमंत्री रहे लाल बहादुर शास्त्री की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। प्रधानाचार्य मंजू बोहरा व व्याख्याता फूलसिंह ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीरों पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार स्वच्छता ही सेवा अभियान- 2026 के तहत राष्ट्रव्यापी श्रमदान कार्यक्रम- ‘एक दिन, एक घण्टा, एक साथ’ का आयोजन भी विद्यालय में किया गया। विद्यार्थियों की विभिन्न टीमों का गठन करके स्कूल परिसर, ऑफिस व खेल मैदान में श्रमदान कार्य किया गया। इस अवसर पर विजेताओं और टीमों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही नशा मुक्त भारत अभियान के तहत सभी स्टॉफ सदस्यों व विद्यार्थियों ने जीवन में कभी नशा नहीं करने व लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने एवं नशे से होने वाले नुकसानों व दुष्टप्रभावों के बारे में अधिकतम लोगों को जानकारी देकर उन्हें नशा मुक्ति से जोड़ने के लिए शपथ ली। इस अवसर पर जिन प्रतियोगिताओं का आयोजन शुक्रवार को किया गया, उनमें भाषण, निबंध व चित्रकला प्रतियोगिताएं शामिल थीं। प्रतियोगिता प्रभारी व्याख्याता रामसिंह ने बताया कि भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर जयश्री परिहार रही। द्वितीय रितिका पूनियां और तृतीय स्थान रेखा मेघवाल ने प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में पार्वती पूनियां, शारदा मेघवाल, ज्योति मेघवाल क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम रेखा कुमारी, मोनिका व द्वितीय स्थान पर ज्योति मेघवाल व शारदा मेघवाल रही। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य मंजू बोहरा ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी अहिंसा व शांति के पुजारी थे। प्रधानमंत्री रहे लाल बहादुर शास्त्री सादगी व ईमानदारी के प्रतीक रहे हैं। इन दोनों के जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। अध्यापक मनवर अली ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा इनके आदर्शों को जीवन मे ग्रहण करें। कार्यक्रम का समापन महात्मा गांधी के प्रिय भजन ‘रघुपति राघव राजा राम’ के गायन के साथ किया गया। कार्यक्रम में छोटाराम ढाका, कानदान चारण, प्रेमाराम, पोकरचन्द, सुखाराम, ममता मेघवाल, कविता, निशा आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अध्यापक देवकिशन शर्मा ने किया। अंत में आभार ज्ञापन व्याख्याता फूलसिंह ने किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

निबंध प्रतियोगिता में पार्वती व भाषण प्रतियोगिता में जयश्री परिहार रही प्रथम, विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर में किया श्रमदान कार्य, राजकीय स्कूल चन्द्राई में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई

मंगलपुरा के होनहार बेटे, सुयोग्य अधिकारी की अंतिम विदाई में छलके सभी ग्रामीणों के आंसू, नेताओं- अधिकारियों व क्षेत्र के लोगों की उमड़ी भीड़, सड़क हादसे में मौत का शिकार बने आईएफएस अधिकारी विकास नायक का राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार, दो बेटियों, सोनम और मोनिका ने दी मुखाग्नि

आत्मबल के बिना अहिंसा को नहीं अपनाया जा सकता- अजय असवाल (निदेशक, शांति एवं अहिंसा विभाग राजस्थान सरकार) लाडनूं के जैविभा विश्वविद्यालय में राजस्थान सरकार के संयुक्त तत्वावधान में मनाया अन्तर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस

शहर चुनें

Follow Us Now