‘संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ’ की अलख को घर-घर तक पहुंचाएंगे, कांग्रेस को विजयी बनाएंगे- पिंकी गौड़, युवा नेता प्रियकांत पिंकी गौड़ को किया झोटवाड़ा विधानसभा का पंचायत चुनाव प्रभारी नियुक्त, प्रदेश नेतृत्व का जताया आभार

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

‘संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ’ की अलख को घर-घर तक पहुंचाएंगे, कांग्रेस को विजयी बनाएंगे- पिंकी गौड़,

युवा नेता प्रियकांत पिंकी गौड़ को किया झोटवाड़ा विधानसभा का पंचायत चुनाव प्रभारी नियुक्त, प्रदेश नेतृत्व का जताया आभार

जयपुर (kalamkala.in)। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आगामी पंचायती राज चुनावों को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व ने राज्य की सबसे बड़ी विधानसभा झोटवाड़ा के लिए युवा नेता पिंकी गौड़ को पंचायत चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। अपनी इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर युवा नेता गौड़ ने प्रदेश संगठन और शीर्ष नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने सौंपी गई इस जिम्मेदारी का श्रेय युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अभिषेक चौधरी को देते हुए कहा, “मैं अपने नेता व भाई अभिषेक चौधरी का सदैव ऋणी रहूंगा, जिन्होंने मेरे जैसे सामान्य परिवार से आने वाले नौजवान पर भरोसा जताया। उन्होंने मुझे बड़ा अवसर देकर पूरी विधानसभा में संगठन का नेतृत्व करने का मौका दिया है।’ नवनियुक्त प्रभारी ने आगामी रणनीति साझा करते हुए कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व को और अधिक मजबूती प्रदान करना है। उन्होंने संकल्प लिया कि ‘संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ’ की अलख को घर-घर तक पहुंचाएगा। आगामी पंचायती राज चुनावों में झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक बूथ और पंचायत पर कांग्रेस का झंडा बुलंद किया जाएगा और पार्टी को एक बड़ी जीत दिलाई जाएगी।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

‘संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ’ की अलख को घर-घर तक पहुंचाएंगे, कांग्रेस को विजयी बनाएंगे- पिंकी गौड़, युवा नेता प्रियकांत पिंकी गौड़ को किया झोटवाड़ा विधानसभा का पंचायत चुनाव प्रभारी नियुक्त, प्रदेश नेतृत्व का जताया आभार

लाडनूं में हुई भाजपा एकजुट, मिटी सारी गुटबाजी, अब विजय का मार्ग प्रशस्त, भाजपा नेता ठाकुर करणीसिंह और गजेंद्र सिंह ओड़ींट ने मिलकर किया सहभोज, हाईवे कार्यालय पहुंचने पर हुआ करणीसिंह का भव्य स्वागत

शहर चुनें

Follow Us Now