लाडनूं पंचायत चुनाव के लिए दिलीप सिंह राठौड़, रविन्द्र सिंह एवं गोविंद सिंह कसूम्बी को विधिक सलाहकार नियुक्त किया,
भाजपा विधि प्रकोष्ठ राजस्थान की ओर से प्रदेश संयोजक ने जारी किए आदेश
लाडनूं (kalamkala.in)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार पंचायतीराज चुनाव 2026 में पार्टी प्रत्याशियों की विधिक सहायता के लिए प्रदेश विधि प्रकोष्ठ राजस्थान द्वारा अधिवक्ताओं का नियोजन किया गया है। इस सम्बन्ध में भाजपा विधि प्रकोष्ठ राजस्थान के प्रदेश संयोजक सौरभ सारस्वत ने आदेश जारी कर अजमेर संभाग के डीडवाना-कुचामन जिले के लाडनूं विधानसभा क्षेत्र के लिए दिलीप सिंह राठौड़, रविन्द्र सिंह एवं गोविंद सिंह कसूम्बी को विधि सलाहकार नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार डीडवाना के लिए अभिषेक चतुर्वेदी, महेश पुरी व नेमीचंद शर्मा को विधि सलाहकार नियुक्त किया गया है। मौलासर के लिए मनोहर धानका, श्रीराम कुंडा आदि को नियुक्तियां दी गई हैं।


