52 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने ‘मैं श्रेष्ठ हूं’ की सकारात्मक भावना के साथ की सहभागिता, अणुव्रत क्रिएटिविटी प्रतियोगिता का द्वितीय चरण 11 अक्टूबर को

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

52 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने ‘मैं श्रेष्ठ हूं’ की सकारात्मक भावना के साथ की सहभागिता,

अणुव्रत क्रिएटिविटी प्रतियोगिता का द्वितीय चरण 11 अक्टूबर को

लाडनूं (kalamkala.in)। अणुव्रत विश्व भारती सोसाइटी द्वारा आयोजित अणुव्रत क्रिएटिविटी प्रतियोगिता- 2026 का द्वितीय राष्ट्रीय चरण 11 अक्टूबर को ऑनलाइन माध्यम ‘जू़म’ द्वारा आयोजित किया जाएगा। इसमें राष्ट्रीय स्तर के प्रथम चरण में चयनित विद्यार्थी चित्रकला एवं निबंध लेखन के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता के राष्ट्रीय चरण का शुभारंभ 2 अक्टूबर को हुआ था, जिसमें देशभर के विभिन्न राज्यों से चयनित 27 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रताप दुगड़ ने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच के साथ अपनी प्रतिभा का श्रेष्ठ उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता पर्यवेक्षक एवं उपाध्यक्ष डॉ. कुसुम लूनिया ने अच्छे संस्कारों के साथ जिम्मेदार एवं जागरूक नागरिक बनने का संदेश दिया। राष्ट्रीय संयोजक राजेश चावत ने बताया कि विद्यालय स्तर पर देशभर में लगभग 34,739 विद्यार्थियों ने चित्रकला तथा 17,613 विद्यार्थियों ने निबंध प्रतियोगिता में भाग लिया। उन्होंने विद्यार्थियों को ‘मैं श्रेष्ठ हूं’ की सकारात्मक भावना के साथ आत्मविश्वास बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में लगभग 80 प्रतिभागी, शिक्षक एवं अभिभावक ऑनलाइन जुड़े। सोनल कोठारी ने प्रतियोगिता के नियम एवं दिशा-निर्देश बताए। आयोजन में केंद्रीय दल, क्षेत्रीय एवं राज्य समन्वयकों का सहयोग रहा। संचालन राष्ट्रीय सह संयोजिका साधना कोठारी ने किया तथा तकनीकी सहयोग ऋषभ बरड़िया ने दिया। राजस्थान क्षेत्र के समन्वयक नवल किशोर मीणा ने बताया कि 11 अक्टूबर को होने वाला द्वितीय चरण विद्यार्थियों की रचनात्मकता, सकारात्मक सोच, संस्कार एवं व्यक्तित्व विकास को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

‘संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ’ की अलख को घर-घर तक पहुंचाएंगे, कांग्रेस को विजयी बनाएंगे- पिंकी गौड़, युवा नेता प्रियकांत पिंकी गौड़ को किया झोटवाड़ा विधानसभा का पंचायत चुनाव प्रभारी नियुक्त, प्रदेश नेतृत्व का जताया आभार

लाडनूं में हुई भाजपा एकजुट, मिटी सारी गुटबाजी, अब विजय का मार्ग प्रशस्त, भाजपा नेता ठाकुर करणीसिंह और गजेंद्र सिंह ओड़ींट ने मिलकर किया सहभोज, हाईवे कार्यालय पहुंचने पर हुआ करणीसिंह का भव्य स्वागत

शहर चुनें

Follow Us Now