निम्बी जोधां में हाईवे पर खड़े कंटेनर में घुसी कार, कार सवार सहित 2 की दर्दनाक मौत, एक घायल

लाडनूं (kalamkala.in)। क्षेत्र के निम्बी जोधां बाईपास पर मंगलवार सुबह एक भीषण हादसा हुआ, जिसमें दो व्यक्तियों की दर्दनाक मौत हो गई और एक जना घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार हाईवे पर रात भर से खड़े कंटेनर में सुबह-सुबह ही एक कार घुस गई। इस कारण दो जानें चली गई और एक जना घायल हो गया। इस कंटेनर को सुरक्षित जगह हटाए जाने के बजाय सड़क पर खड़ा रहने देना ही हादसे का कारण बना। मृतकों में एक कार सवार बाबू सुथार (एमपी) है तो दूसरा एक अध्यापक मुमताज खान (छोटी बेरी) है, जो सुबह-सुबह की जाने वाली अपनी मोर्निंग वॉक पर आए थे। इस तरह इस रात भर से सड़क पर खड़े रहे कंटेनर के कारण दो परिवारों में मातम छा गया। इस हादसे में एक जना घायल भी हुआ। सभी मृतकों व घायल को एम्बुलेंस 108 द्वारा उसका पायलट रामपाल सिंह व ईएमटी युधिष्ठिर राजपुरोहित लेकर यहां राजकीय उप जिला चिकित्सालय पहुंचे, जहां घायल का इलाज शुरू किया गया तथा मृतकों के शवों को मोर्चरी में शिफ्ट किया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।



