लाडनूं नगर पालिका प्रशासन में छाई घोर लापरवाही, कोई नहीं रहा जिम्मेदार, शहर की सार्वजनिक रोशनी व्यवस्था के टेंडरों को लेकर भारी लापरवाही, टेंडर जमा करने और खोलने का समय निकल गया, पर जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारी रहे नदारद, कोटा, जयपुर आदि से आए ठेकेदारों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर जताया रोष और मामले की शिकायत दर्ज करवाई

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं नगर पालिका प्रशासन में छाई घोर लापरवाही, कोई नहीं रहा जिम्मेदार,

शहर की सार्वजनिक रोशनी व्यवस्था के टेंडरों को लेकर भारी लापरवाही, टेंडर जमा करने और खोलने का समय निकल गया, पर जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारी रहे नदारद,

कोटा, जयपुर आदि से आए ठेकेदारों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर जताया रोष और मामले की शिकायत दर्ज करवाई

लाडनूं (kalamkala.in)। नगर पालिका लाडनूं में शहर की सार्वजनिक रोशनी व्यवस्था के लिए निकाले गए 53 लाख के तीन टेंडरों की अंतिम तिथि के बावजूद यहां ताले बंद रहने और कोई भी जिम्मेदार कार्मिक नहीं मिलने पर दूरदराज से लाडनूं आए ठेकेदारों ने गहरी नाराजगी जताई और फिर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर इन टेंडरों को निरस्त करने की मांग की। इस स्थिति को लेकर मंगलवार को नगर पालिका कार्यालय में सुबह से ही ठेकेदारों का जमघट सा लगा रहा और पालिका प्रशासन की लापरवाहियों व मनमानी को लेकर काफी असंतोष व्यक्त किया गया। पत्रकारों के मौके पर पहुंचने और फोटो-वीडियो बनाने के बाद दो बजे के काफी बाद कहा गया कि ठेकेदार अपनी निविदाएं कमरा नंबर 2 में जमा करवा सकते हैं, लेकिन कमरा नंबर 2 में कार्मिकों ने कोई जवाबदारी लेने से मना किया। इधर जब 12 बजे ही टेंडर लेने का समय समाप्त हो गया, और दो बजे खोले जाने का समय समाप्त हो गया, तो इसके बाद उन्हें लेने और कचरा-पात्र में डाल दिए जाने का कोई अर्थ नहीं था। ठेकेदार इससे संतुष्ट नहीं हुए और उन्होंने अपनी बात एसडीएम के समक्ष रखने का तय किया।

किसी की ड्यूटी का नहीं कोई तय समय, सब मनमर्जी से चलता है

लाडनूं की नगर पालिका में किसी भी काम की कोई समयबद्ध पालना नहीं होती। और तो और, अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी का भी कोई निश्चित समय नहीं रहा। मनमर्जी जब आओ और मनमर्जी हो तब चले जाओ, यहां कोई कहने-सुनने वाला नहीं है। मंगलवार को तो यहां हद ही हो गई, जब नगरपालिका क्षेत्र में एलईडी लाइटों की सप्लाई व फिक्सिंग, आरसीसी के बिजली के खंभों एवं ब्रेकेट्स (एलटी सपोर्टिंग एसेसरीज सहित) की सप्लाई एवं फिक्सिंग तथा मौजूदा हाई मास्ट खंभों पर हाईपावर फ्लड लाईटों की सप्लाई व फिक्सिंग के कुल तीन निविदा कार्यों के लिए निविदाएं जमा करने की तिथि 27 अक्टूबर को 12 बजे तक का समय दिया गया और प्राप्त निविदाएं खोलने का समय दोपहर बाद 2 बजे तक का निर्धारित किया गया था। कुल 53 लाख के इन तीनों कामों के लिए निविदा सूचना में वर्णित निर्धारित समय पर मंगलवार को सुबह 9.30 बजे से ही करीब 15 ठेकेदार फर्मों के मालिक और प्रतिनिधि यहां नगर पालिका कार्यालय में एकत्र हो गए और इंतजार करते-करते उन्हें भरे हुए सीलबंद निविदा प्रपत्र जमा करवाने का समय 12 बजे निकल गया, तब सभी ठेकेदारों में तनाव व रोष पैदा हुआ। उन्होंने नगर पालिका में मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि यहां अधिशाषी अधिकारी आज नहीं आने वाले हैं। निविदाओं से सम्बंधित क्लर्क नंदकिशोर चौधरी व जेईएन के कक्ष सं. 8 पर ताला लगा हुआ था। पूछने पर भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल पाया। उन्होंने ईओ और नंदकिशोर बाबू के मोबाइल नम्बर लेकर सम्पर्क करने का प्रयास भी किया, लेकिन किसी ने भी उनके फोन नहीं उठाए।

उपखंड अधिकारी को दिया गया ज्ञापन और की पालिका के हालात की शिकायत

परेशान ठेकेदारों में से कुछ ठेकेदार तो पालिका कार्यालय से चले गए, लेकिन बाहर से आए ठेकेदार वहां पर दो बजे बाद तक जमे रहे। अंत में उन्होंने उपखंड कार्यालय पहुंच कर उपखंड अधिकारी के नाम का एक ज्ञापन सौंपकर नगर पालिका मण्डल लाडनूं द्वारा आनलाईन टेण्डर की डी.डी व कागजात जमा नहीं व बाबू नन्दकिशोर की मनमर्जी के सम्बन्ध में शिकायत करते हुए उनके टेंडर जमा करवाने अथवा इस तिथि के टेंडर निरस्त करने की मांग की है। इस ज्ञापन में लिखा गया है कि क्र. नपाला/2026-27/4103 दिनांक 22.10.2026 को आनलाईन टेण्डर प्रकिया के लिए उन्होंने आवेदन करने व जमा करने की अन्तिम दिनांक 27.10.2026 12 बजे तक थी, लेकिन नगर पालिका के सभी कार्यालयों में ताले लगे मिले तथा अधिकारियों व कर्मचारियों को फोन करने पर उन्होंने कॉल नहीं उठाई और उनके टेण्डर की कॉपी भी जमा नहीं ली। उनके द्वारा किए गए आवेदन में करीब 5000 रूपये का हर टेण्डर पर खर्चा हुआ है। लेकिन, अधिशाषी अधिकारी व बाबू नन्दकिशोर चौधरी द्वारा अपने कर्तव्य को लेकर कोई जवाबदारी व जिम्मेदारी नहीं ली जा रही है। ये सभी टेण्डर धारक दूर-दराज से जयपुर, कोटा, डीडवाना आदि जगहों से लाडनूं आये होने के बावजूद भी अधिकारी व सम्बन्धित कर्मचारी की लापरवाही से उन्हें प्रताड़ित होना पड़ा है। ज्ञापन में बताया गया है कि नगरपालिका मण्डल लाडनूं के अधिकारियों द्वारा उन्हें कोई सही जबाव नहीं दिया गया। इसलिए उसने द्वारा भरकर लाये गये टेंडर फार्म आवेदन को जमा करवाने के लिए कोई आदेश प्रदान कराए जाएं। अन्यथा इन सभी एनआईटी को निरस्त करवाया जाए। ज्ञापन देने वालों में देवेन्द्र राठौड़ कोटा, सुरेश कुमार डीडवाना, नरेश सिंह चौहान किशनगढ, जोगेंद्र सिंह जयपुर व राजवीर चौधरी डीडवाना शामिल रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं नगर पालिका प्रशासन में छाई घोर लापरवाही, कोई नहीं रहा जिम्मेदार, शहर की सार्वजनिक रोशनी व्यवस्था के टेंडरों को लेकर भारी लापरवाही, टेंडर जमा करने और खोलने का समय निकल गया, पर जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारी रहे नदारद, कोटा, जयपुर आदि से आए ठेकेदारों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर जताया रोष और मामले की शिकायत दर्ज करवाई

लाडनूं की पंचायतों में करोड़ों का घपला, व्यापक जांच जरूरी- ग्राम पंचायत निम्बी जोधां में एफ एफसी एवं मनरेगा योजना के कामों में भारी घपला, सात सालों के रिकॉर्ड की व्यापक जांच की मांग, बिना काम किए ही लोगों के खातों में भेजे मजदूरी के पैसे और ठेकेदार ने भूल होना बता कर वापस निकलवाए, बीडीओ व एसडीएम को की शिकायत

पूर्व परिवहन आयुक्त डॉ. नानूराम चोयल के मातृशोक पर संवेदना व्यक्त करने पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व पत्रकार समूह, गैनाणा की पूर्व सरपंच 94 वर्षीया लाली देवी चोयल के निधन पर आयोजित शोक सभा में पहुंचे विभिन्न जन प्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, अधिकारी और ग्रामीणजन

शहर चुनें

Follow Us Now