लाडनूं के मगरा बास से गुम हुए 10वीं कक्षा के नाबालिग छात्र का सात दिनों बाद भी कोई सुराग नहीं, छात्र सुनील पंवार 22 अक्टूबर को सुबह सवा पांच बजे बिना बताए निकला था घर से

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के मगरा बास से गुम हुए 10वीं कक्षा के नाबालिग छात्र का सात दिनों बाद भी कोई सुराग नहीं,

छात्र सुनील पंवार 22 अक्टूबर को सुबह सवा पांच बजे बिना बताए निकला था घर से

लाडनूं (kalamkala.in)। शहर के मगरा बास क्षेत्र में रहने वाला एक किशोर परिवार को बिना बताए सुबह-सुबह घर से निकल गया और आज तक उसका कोई पता नहीं लग पाया। यह किशोर मात्र 16 साल का है और कक्षा 10 वीं का विद्यार्थी है और यहां गौरव पथ स्थित एक विद्यालय में अध्ययन कर रहा था। वह 22 अक्टूबर को सुबह करीब सवा पांच बजे किसी को भी कुछ भी बताए बिना घर से निकल गया था। उसके वापस नहीं लौटने पर काफी तलाश व पूछताछ की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं लग पाया। सुनील के पिता मंगतुराम पंवार जाति मेघवाल ने बताया कि सुनील ने लाल शर्ट और काली पेंट पहन रखी थी। उसके पास एक टूटी हुई स्क्रीन का मोबाइल था, जिसमें कोई सिम नहीं थी। इसकी रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करवा दी गई है, लेकिन सिम नहीं होने से उसकी लोकेशन का पता नहीं लगाया जा सका। गुमशुदा सुनील के पिता निर्माण मजदूर हैं। उनकी संतानों में सबसे बड़ा सुनील ही है। उसके दो भाई और एक बहिन है। हालांकि सुनील कहां गया है, इसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि वह जयपुर जा सकता है। इस बारे में पुलिस को रिपोर्ट सुनील के पिता मंगतुराम पुत्र मोहनाराम मेघवाल निवासी मगरा बास लाडनूं ने दी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि वह स्थाई रूप से मगरा बास लाडनूं में रहता है। 22 अक्टूबर को सुबह करीब 5.30 बजे उसका नाबालिग पुत्र सुनील घर से बिना किसी के बताये लापता हो गया। उसने उसे और परिवार वालों ने आस-पड़ौस व परिवार व रिश्तेदारों को फोन से पूछताछ किया, परन्तु उसके पुत्र सुनील का कोई पता नहीं चला है। उसके पुत्र सुनील की हाईट करीब 5 फुट है और रंग सांवला है, जिसने शर्ट व ब्लैक कलर की जीन्स पहनी हुई है। पुलिस ने धारा 137 (2) बीएनएसएस के तहत प्रकरण दर्ज किया है और इसका अनुसंधान सहायक उप निरीक्षक चेतराम द्वारा शुरू किया गया है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

मेड़तियान सिलावट समाज के 33 जोड़े एक साथ बंधे विवाह-बंधन में, जीवन में समाज के महत्व की मिली सीख, बीदासर में चौथा सामुहिक विवाह सम्मेलन संपन्न, सादगी पूर्वक, फिजूखर्च मुक्त और सामाजिक एकता के उन्नायक सम्मेलन को सभी ने सराहा

लाडनूं नगर पालिका प्रशासन में छाई घोर लापरवाही, कोई नहीं रहा जिम्मेदार, शहर की सार्वजनिक रोशनी व्यवस्था के टेंडरों को लेकर भारी लापरवाही, टेंडर जमा करने और खोलने का समय निकल गया, पर जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारी रहे नदारद, कोटा, जयपुर आदि से आए ठेकेदारों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर जताया रोष और मामले की शिकायत दर्ज करवाई

शहर चुनें

Follow Us Now