हम बचाएंगे बिजली, उठाया बीड़ा,
लाडनूं के रुडीप कार्यालय में रोज एक घंटा रखे जाएंगे सभी बिजली के उपकरण बंद, प्रतिदिन एक घंटे बिजली बचाने का लिया संकल्प, ऊर्जा संरक्षण की दिलाई गई शपथ,
‘ब्रिक्स सतत जीवन शैली सप्ताह’ के तहत कार्यक्रम आयोजित

लाडनूं (kalamkala.in)। ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक 2026 एवं मिशन लाइफ के तहत रुडीप द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। ‘ब्रिक्स सतत जीवन शैली सप्ताह’ के तहत सभी रुडीप कर्मचारियों ने ऊर्जा संरक्षण की शपथ ली एवं प्रतिदिन एक घंटा बिजली बचाने का संकल्प ग्रहण किया।
सभी विद्युत उपकरण रखेंगे एक घंटा लगातार बंद
रुडीप कार्यालय लाडनूं में अधिशाषी अभियंता ओम प्रकाश साहू ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ऊर्जा संरक्षण की शपथ दिलाई। इस दौरान कार्यालय में प्रतिदिन एक घंटे बिजली की बचत करने तथा अनावश्यक लाइट, पंखे एवं विद्युत उपकरण बंद रखने का संकल्प लिया गया। अधिशाषी अभियंता ने सभी कर्मचारियों से ऊर्जा का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने एवं बिजली बचत को दैनिक कार्यशैली में शामिल करने की अपील की।
करें प्लास्टिक से परहेज़ और ऊर्जा का संरक्षण
सहायक अभियंता रियाज़ अहमद ने सभी से अपील की सभी लोग पर्यावरण के लिए प्लास्टिक के उपयोग से परहेज करें औऱ ऊर्जा संरक्षण ज्यादा से ज्यादा करें। कार्यक्रम का उद्देश्य ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं पर्यावरण संरक्षण में योगदान देना रहा



