जैविभा विश्वविद्यालय के उप कुलसचिव डॉ. अभिनव सक्सेना को सिक्किम से पीएचडी

लाडनूं (kalamkala.in)। जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के डिप्टी रजिस्ट्रार अभिनव स्वरूप सक्सेना को सिक्किम प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी गंगटोक द्वारा पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। यह डाॅक्टरेट उपाधि उन्हें उनकी शोध ‘एक्सप्लोरिंग द इम्पैक्ट ऑफ कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी ऑन बिजनेस परफॉरमेंसः मैकेनिज्म्स, कॉन्टेक्स्ट एंड इम्प्लिकेशन्स’ (व्यावसायिक प्रदर्शन पर कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रभाव का अन्वेषणः तंत्र, संदर्भ और निहितार्थ) पर प्रदान की गई है। उनकी यह शोध कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) की गतिविधियों के व्यावसायिक प्रदर्शन और संगठनात्मक विकास में योगदान दिए जाने पर केंद्रित है। सिक्किम प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी गंगटोक (सिक्किम) द्वारा इस सम्बंध में जारी अधिसूचना में बताया गया है कि अभिनव स्वरूप सक्सेना ने विश्वविद्यालय के कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड साइंसेज के वाणिज्य विभाग में डॉक्टोरल (पीएचडी.शोध) कार्यक्रम को पूरा किया है। शोधार्थी सक्सेना ने अपनी शोध डॉ. दामोदरन हरि के मार्गदर्शन में पूरी की, जिसे थीसिस मूल्यांकनकर्ताओं की सकारात्मक रिपोर्ट और वाइवा-वोस (मौखिक परीक्षा) बोर्ड की सिफारिशों के आधार पर सिक्किम प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड साइंसेज के अंतर्गत वाणिज्य विषय में ‘डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी’ (पीएचडी) की उपाधि प्रदान की गई है।



