अरुण सैनी बने भारतीय राष्ट्रवादी सैनी समाज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अरुण सैनी बने भारतीय राष्ट्रवादी सैनी समाज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष

हरिद्वार (kalamkala.in)। भारतीय राष्ट्रवादी सैनी समाज संगठन उत्तराखंड भारत की एक महत्वपूर्ण बैठक संगठन के प्रदेश कार्यालय महर्षि दयानंद शिक्षण संस्थान धनोरी में आयोजित की गई।बैठक का मुख्य विषय संगठन के संस्थापक अरुण सैनी को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी देना रहा। संगठन की सर्वोच्च समिति राष्ट्रीय समिति ने अरुण सैनी को राष्ट्रीय अध्यक्ष मनाए जाने की प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पास किया। राष्ट्रीय समिति के पास अन्य राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश राज्य के प्रदेश अध्यक्ष सत्यम सैनी, सह प्रभारी सोम प्रकाश सैनी, मध्य प्रदेश के प्रभारी सुभाष सैनी, मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पारस सैनी, दिल्ली प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष मनोज सैनी और प्रदेश प्रभारी अमित सैनी, राजस्थान प्रदेश के सह प्रभारी घनश्याम सैनी, महाराष्ट्र राज्य के प्रदेश अध्यक्ष गिर्जेश सैनी, गुजरात राज्य के प्रदेश अध्यक्ष भाविक सैनी, उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव सैनी व उनकी समस्त प्रदेश कार्यकारिणी के साथ प्रदेश संरक्षक सुभाष सैनी ऋषिकेश निशांत सैनी आदि संगठन के सामाजिक योद्धाओं ने अपना समर्थन राष्ट्रीय समिति के इस प्रस्ताव को दिया।भारतीय राष्ट्रवादी सैनी समाज संगठन उत्तराखंड के प्रदेश संगठन महामंत्री दीपचंद सैनी ने बताया कि संगठन की राष्ट्रीय समिति के सदस्य डॉ. राजीव सैनी ने संगठन की भावना को सभी के सामने रखते हुए इस महत्वपूर्ण विषय की घोषणा की। इस अवसर पर संगठन के संस्थापक अरुण सैनी, उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राजीव सैनी, प्रदेश प्रवक्ता अश्वनी सैनी, प्रदेश प्रचारक संजय सैनी, प्रदेश संगठन महामंत्री दीपचंद सैनी, प्रदेश महासचिव अमित सैनी, आदेश सैनी, मनीष सैनी, राजेश सैनी, राकेश सैनी, प्रदेश सचिव देवी चंद सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष मलखान सैनी, अशोक सैनी, प्रमोद सैनी, प्रधान कुंवर पाल सैनी, जिला महासचिव योगेश सैनी आदि सम्मानित समाजिक योद्धा उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में आखिरी दिन 104 नामांकन भरे गए, सभी दलों ने जारी की अपने अधिकृत प्रत्याशियों की सूची, भारी भीड़ के साथ नामांकन रैली लेकर एक साथ पहुंचे भाजपा प्रत्याशी अपने नामजदगी पर्चे भरने, मीटिंग कर लिया जीत का संकल्प

शहर चुनें

Follow Us Now