लाडनूं में आखिरी दिन 104 नामांकन भरे गए, सभी दलों ने जारी की अपने अधिकृत प्रत्याशियों की सूची, भारी भीड़ के साथ नामांकन रैली लेकर एक साथ पहुंचे भाजपा प्रत्याशी अपने नामजदगी पर्चे भरने, मीटिंग कर लिया जीत का संकल्प

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में आखिरी दिन 104 नामांकन भरे गए, सभी दलों ने जारी की अपने अधिकृत प्रत्याशियों की सूची,

भारी भीड़ के साथ नामांकन रैली लेकर एक साथ पहुंचे भाजपा प्रत्याशी अपने नामजदगी पर्चे भरने, मीटिंग कर लिया जीत का संकल्प 

लाडनूं (kalamkala.in)। पंचायत समिति लाडनूं के 27 वार्डों के लिए नामांकन के अंतिम दिन बुधवार को कुल 93 अभ्यर्थियों ने 104 नामांकन पत्र दाखिल किए। पूर्व विधायक ठाकुर मनोहर सिंह के पुत्र व भाजपा के विधानसभा प्रत्याशी करणीसिंह की पुत्रवधु श्रीमती राजश्री कंवर शेखावत भी वार्ड सं. 25 से चुनाव मैदान में उतर चुकी हैं। भारतीय जनता पार्टी की ओर से सभी प्रत्याशी बुधवार को एक साथ अपने नामांकन दाखिल करने उपखंड कार्यालय पहुंचे। इससे पूर्व मालासी रोड स्थित करणी निवास पर भाजपा के सभी प्रत्याशी अपने समर्थकों सहित सारे एकत्र हुए। वहां मीटिंग में सबने भाजपा को विजयी बनाने के लिए रणनीति पर विचार किया और सबको जी-जान से जुट जाने का आह्वान किया गया। भाजपा की नामांकन रैली में सैंकड़ों की संख्या में वाहन और हजारों लोग शामिल हुए। उपखंड कार्यालय में नामांकन करने पहुंचे लोगों में राज श्री शेखावत के साथ महिला मोर्चा की वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सुमित्रा आर्य, अंजना शर्मा, कंचन नागपुरिया, पार्षद वंदना जांगिड़, दीपिका वगैरह बड़ी संख्या में महिलाओं के अलावा ठाकुर करणीसिंह के साथ हनुमान प्रसाद शर्मा ध्यावा, राजेन्द्र सिंह धोलिया, गौतम दत्त शास्त्री, पूर्व जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह ओड़ींट, गोविंद सिंह कसूम्बी, संग्रामसिंह डाबड़ी, गोरधन सिंह डाबड़ी, श्रीरामा राम साख, बंशीलाल सूईवाल, चंपालाल भाटी, गुलाबचंद चौहान, जोगेंद्र सिंह भाटी, विनय भाटी, बलजी बिसायती, कालुसिंह हुडास, डॉ. नानूराम चोयल, सुशील दाधीच, केडी चारण, लूणकरण शर्मा, महावीर गुर्जर, जितेन्द्र सिंह राठौड़, सुरेश खींची, असगर अली इलाही आदि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण लोग उपस्थित रहे।

ये हैं पंचायत समिति के लिए कांग्रेस के घोषित प्रत्याशी

पंचायत समिति लाडनूं के चुनाव के लिए शहर के भारतीय जनता पार्टी, इंडियन नेशनल कांग्रेस और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने अपने-अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। तीनों ही दलों और निर्दलीय आवेदकों ने बुधवार को नामांकन के अंतिम दिन तक अपने-अपने नामजदगी फार्म दाखिल कर दिए। लाडनूं पंचायत समिति के कुल 27 वार्ड हैं। इन सभी वार्डों के लिए घोषित प्रत्याशियों में कांग्रेस की ओर से वार्ड सं. 1 के लिए रामेश्वर पुत्र प्रेमाराम, वार्ड सं. 2 में चुकी देवी पत्नी कालूराम, वार्ड सं. 3 के लिए मुन्नी देवी पत्नी कालूराम, वार्ड सं. 4 में सरोज चौधरी पत्नी हरदयाल चौयल, वार्ड सं. 5 में विमला देवी पत्नी तुलछीराम, वार्ड सं. 6 में वीणा बेड़ा पत्नी सुनील डूकिया, वार्ड सं. 7 में आशाराम पुत्र भीया राम, वार्ड सं. 8 में चुका देवी पत्नी पद्‌माराम, वार्ड सं. 9 में प्रेमाराम बिडासर पुत्र टीकुराम बिडासर, वार्ड सं. 10 में बसु मण्डा पत्नी महेन्द्र मण्डा, वार्ड सं. 11 में सहदेव ठोलिया पुत्र धनाराम ठोलिया, वार्ड सं. 12 में भंवर लाल पुत्र भारमल, वार्ड सं. 13 में सम्पू पत्नी हेमराज, वार्ड सं. 14 में भगवती बीरडा पत्नी विनोद मण्डा, वार्ड सं. 15 के लिए प्रमोद पुत्र भागीरथराम, वार्ड सं. 16 में राधेश्याम पुत्र रामाकिशन, वार्ड सं. 17 में कैलाशचंद्र पुत्र किसनाराम, वार्ड सं 18 में विद्या देवी पत्नी प्रेम प्रकाश, वार्ड सं. 19 में सुरेन्द्र मेघवाल पुत्र गंगाराम, वार्ड सं. 20 में यागिता सुथार पत्नी आकाश जांगिड़, वार्ड सं. 21 में भागीरथ राम पुत्र रेखाराम, वार्ड सं. 22 में बिमला देवी पत्नी अर्जुन राम, वार्ड सं. 23 में शारदा पत्नी हरीश कुमार, वार्ड सं. 24 में विजय कुमार पुत्र मालचंद, वार्ड सं. 25 में पुष्पा कंवर पत्नी गजेंद्र सिंह, वार्ड सं. 26 में राजेन्द्र कुमार पुत्र चम्पालाल और वार्ड सं. 27 में मंजू देवी पत्नी जीवण राम कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में शामिल हैं।

भाजपा प्रत्याशियों की अधिकृत सूची इस प्रकार है

भारतीय जनता पार्टी ने पंचायत राज चुनाव में लाडनूं पंचायत समिति के चुनाव में सभी 27 वार्डों के लिए अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। इनमें वार्ड सं. 1 से मानाराम पुत्र सांवलाराम, वार्ड सं. 2 से इंदिरा पत्नी मदनलाल, वार्ड सं. 3 से चंपादेवी पत्नी पप्पू राम, वार्ड सं. 4 से रामी देवी पत्नी सहदेव डारा, वार्ड सं. 5 से मनीषा पत्नी रामदेव चौधरी, वार्ड सं. 6 से जगन्नाथ बुरड़क पुत्र हरजीराम बुरड़क, वार्ड सं. 7 से मुन्नी पत्नी रामचन्द्र, वार्ड सं. 8 से चंदा देवी पत्नी बजरंग सैन, वार्ड सं. 9 से निखिल चोयल पुत्र नानूराम चोयल, वार्ड सं. 10 से रामी देवी पत्नी श्रीराम खीचड़, वार्ड सं.11 से जितेन्द्र पुत्र मंगलाराम मेघवाल, वार्ड सं. 12 से अमरसिंह पुत्र सोहन सिंह, वार्ड सं. 13 से गजेंद्र कंवर पत्नी दीतवार सिंह, वार्ड सं. 14 से भागीरथ प्रसाद शर्मा पुत्र छगनलाल शर्मा, वार्ड सं. 15 से छगनलाल स्वामी पुत्र सांवलदास, वार्ड सं. 16 से भंवरलाल गुर्जर पुत्र हनुमान राम, वार्ड सं. 17 से महेंद्र सिंह पुत्र नारायण सिंह, वार्ड सं. 18 से उषा गोयल पत्नी दीपक कुमार, वार्ड सं. 19 से मूलाराम पुत्र पूसाराम, वार्ड सं. 20 से पूनम कंवर पत्नी विक्रम सिंह, वार्ड सं. 21 से ओमप्रकाश बागड़ा पुत्र गणपतराम, वार्ड सं. 22 से अनिता देवी तिवाड़ी पत्नी ओमप्रकाश तिवाड़ी, वार्ड सं. 23 से राज कंवर पत्नी राजेन्द्र सिंह धोलिया, वार्ड सं. 24 से सम्पत बोचीवाल पुत्र बालुराम बोचीवाल, वार्ड सं. 25 से राजश्री कंवर पत्नी करणीसिंह, वार्ड सं. 26 से विनय भाटी पुत्र सोहन सिंह और वार्ड सं. 27 से चंद्रा पत्नी केशरा राम भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी घोषित किए गए हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में आखिरी दिन 104 नामांकन भरे गए, सभी दलों ने जारी की अपने अधिकृत प्रत्याशियों की सूची, भारी भीड़ के साथ नामांकन रैली लेकर एक साथ पहुंचे भाजपा प्रत्याशी अपने नामजदगी पर्चे भरने, मीटिंग कर लिया जीत का संकल्प

शहर चुनें

Follow Us Now