प्रदूषण नियंत्रण मंडल ने बांटे आमजन को कपड़े के मजबूत थैले,
लाडनूं में ब्रिक्स के तहत प्लास्टिक दुष्प्रभाव को लेकर किया गया जन जागरण


लाडनूं (kalamkala.in)। ब्रिक्स (BRICS) सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक के 5 वें दिन राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल द्वारा कपड़ों के थैलों का वितरण किया गया। इस मौके पर आम नागरिकों को सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया। क्षेत्रीय अधिकारी राजकुमार मीणा ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार 1 से 7 नवंबर तक जिले में सस्टेनेबल लाइफस्टाइल को लेकर विभिन्न कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सिंगल यूज प्लास्टिक के विकल्प के तौर पर कपड़े के थैले प्रयोग में लाने को लेकर जन जागरूकता अभियान चलाया गया। साथ ही मिशन लाइफ के अनुसार पर्यावरण के प्रति जागरूक दिनचर्या अपनाने हेतु आह्वान किया गया। इस मौके पर मिशन लाइफ पर शपथ भी ली गई। साथ ही लाडनूं के बस स्टेंड पर लोगों को कपड़े के मजबूत थैलों का वितरण भी किया गया।



