ब्रिक्स (BRICS) सतत जीवनशैली सप्ताह के तहत जल संरक्षण एवं जल अंकेक्षण कार्यक्रम आयोजित,
जल संरक्षण पर दिखाई छात्राओं को फिल्म, किया जागरूक, भूतोड़िया स्कूल में किया गया जल-ऑडिट

लाडनूं (kalamkala.in)। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (RUIDP) के सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम के तहत ब्रिक्स (BRICS) सतत जीवनशैली सप्ताह (1 से 7 नवंबर) के अवसर पर अधीक्षण अभियंता नेमीचंद पंवार एंव अधिशाषी अभियंता ओम प्रकाश साहू के निर्देशन में एवं सहायक अभियंता रियाज अहमद के मार्गदर्शन में सेठ सूरजमल भूतोंड़िया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय लाडनूं में जल संरक्षण एवं जल अंकेक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को जल संरक्षण पर आधारित फिल्म दिखाकर पानी के महत्व एवं जल की बर्बादी रोकने के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर ने छात्राओं को कैप रूडीप के असलम खान ने ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह के उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी देते हुए बताया कि जल ही जीवन है और जल संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने जल अंकेक्षण की उपयोगिता, विद्यालय में पानी की खपत, पेयजल के नलों एवं शौचालयों में पानी के रिसाव तथा अनावश्यक जल व्यय की पहचान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बढ़ती जनसंख्या, शहरीकरण एवं औद्योगीकरण के कारण स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता लगातार प्रभावित हो रही है। यदि आज हम पानी का संरक्षण नहीं करेंगे तो आने वाली पीढ़ियों को गंभीर जल संकट का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने छात्राओं को घर एवं विद्यालय में पानी का सदुपयोग करने तथा अन्य लोगों को भी जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।विद्यालय के प्राचार्य दीपक एवं नानू राम ने भी जल संरक्षण के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए तथा छात्राओं को पानी की बर्बादी रोकने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को जल संरक्षण एवं जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने का संकल्प भी दिलाया गया।



