निम्बी जोधां में सरपंच प्रत्याशी विजय सिंह सिसोदिया को बावरी समाज ने गुड़ से तौला, सेवा की भावना से सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित होकर करेंगे काम- सिसोदिया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

निम्बी जोधां में सरपंच प्रत्याशी विजय सिंह सिसोदिया को बावरी समाज ने गुड़ से तौला,

सेवा की भावना से सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित होकर करेंगे काम- सिसोदिया

लाडनूं (kalamkala.in)। पंचायत चुनावों को लेकर जहां प्रचार कार्य परवान पर है। वहीं, ग्रामीणों में सरपंच चुनाव को लेकर खासा उत्साह बना हुआ है। पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत निम्बी जोधां में लोगों में इसकी बानगी प्रत्यक्ष देखी जा सकती है। शुक्रवार को यहां बावरी समाज ने एकत्र होकर सरपंच पद के लिए पूरे ग्रामीणों की ओर से उतारे जा रहे उम्मीदवार विजय सिंह सिसोदिया को गुड़ से तोला गया और साफा पहनाकर व पुष्पमालाओं से उनका स्वागत-सम्मान किया गया। इस अवसर पर बावरी समाज और अन्य अनुसूचित जातियों के पुरुषों ही नहीं महिलाओं ने भी सिसोदिया का भव्य स्वागत किया करते हुए उन पर पुष्प वर्षा करने के साथ ही उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। इस कार्यक्रम में निम्बी जोधां के विभिन्न प्रमुख लोगों ने भी शिरकत की।

सेवा के लिए रहेंगे सदैव तत्पर

कार्यक्रम में विजय सिंह सिसोदिया ने सबके प्रति आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि वे उन सबकी आकांक्षाओं पर हमेशा खरे उतरेंगे। उनके कामों को उनके घर बैठे-बैठे ही करवाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने गांव के समुचित और बिना किसी भेदभाव के सर्वांगीण विकास का भरोसा दिलाते हुए कहा कि वे केवल सेवा के लिए ही चुनाव के लिए सामने आए हैं। वे छिछली राजनीति से दूर रह कर सबके विकास की भावना से काम करेंगे और सबको साथ लेकर चलेंगे। इस कार्यक्रम में मांगीलाल बावरी, सुरजाराम, गोरधन, बंशीराम, चूनाराम, मुन्नी राम, भंवराराम बावरी, ओमप्रकाश भारु, रुपाराम बावरी, हेमा राम बावरी, कानाराम गिवारिया, दुर्गाराम बावरी आदि बड़ी संख्या में बावरी समाज एवं अनुसूचित जाति के लोग शामिल रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में आखिरी दिन 104 नामांकन भरे गए, सभी दलों ने जारी की अपने अधिकृत प्रत्याशियों की सूची, भारी भीड़ के साथ नामांकन रैली लेकर एक साथ पहुंचे भाजपा प्रत्याशी अपने नामजदगी पर्चे भरने, मीटिंग कर लिया जीत का संकल्प

शहर चुनें

Follow Us Now