बाहरी संदिग्ध लोगों पर नजर रखें और उनकी सूचना पुलिस को दें- डीएसपी जितेन्द्र सिंह, लाडनूं में आयोजित सीएलजी बैठक में लिए अनेक निर्णय, की जाएगी ट्रेफिक, सांड, पानी, दमकल, चिकित्सा की पुख्ता व्यवस्था

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बाहरी संदिग्ध लोगों पर नजर रखें और उनकी सूचना पुलिस को दें- डीएसपी जितेन्द्र सिंह,

लाडनूं में आयोजित सीएलजी बैठक में लिए अनेक निर्णय, की जाएगी ट्रेफिक, सांड, पानी, दमकल, चिकित्सा की पुख्ता व्यवस्था

लाडनूं (kalamkala.in)। पुलिस उप अधीक्षक जितेंद्र सिंह चारण ने कहा है कि दीपावली पर्व को सभी लोग आपसी प्रेम और सौहार्द बनाए रख कर मनाएं। इस अवसर पर शहर की यातायात व्यवस्था और व्यापारिक गतिविधियों को सुचारू बनाए रखने के लिए सबका सामुहिक प्रयास जरूरी है। उन्होंने यहां कस्बा पुलिस चौकी में आयोजित सीएलजी की बैठक को संबोधित करते हुए कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए आवश्यक निर्देश दिए और कहा कि शहर में कहीं भी लाडनूं से बाहर के संदिग्ध महिला-पुरुष नजर आने पर उनकी सूचना पुलिस को दें।‌ उन्होंने चैन स्नैचिंग, पर्स लूटने आदि की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सबका सहयोग आवश्यक बताया।

पुलिस और प्रशासन मिल कर रखेंगे सारी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद

इस अवसर पर थानाधिकारी शिम्भुदयाल मीणा ने शहर की समस्याओं और आवश्यकताओं पर चर्चा करते हुए विभिन्न मुद्दों पर पुलिस व प्रशासन द्वारा व्यवस्थाओं में सुधार करवाने का भरोसा दिलाया। बैठक में शहर के प्रमुख स्थानों पर विचरण करने वाले गौवंश सांडों को नगर पालिका द्वारा नंदीशाला और गौशाला में भिजवाए जाने, ट्रेफिक सुधार के लिए सार्थक कदम उठाने, दीपावली पर दमकल और पानी के टैंकरों की समुचित व्यवस्था रखने, जलदाय विभाग द्वारा पेयजल आपूर्ति बनाए रखने, पीएमओ से चिकित्सालय में आपातकालीन सेवाओं को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने आदि को प्राथमिकता से किए जाने का भरोसा दिलाया।

यूपीआई पैमेंट से होने वाली नई ठगी को लेकर किया सचेत

दोनों पुलिस अधिकारियों ने इस अवसर पर दुकानदारों से विशेष रूप से अपील की कि वे यूपीआई पैमेंट के लिए अपना क्यूआर कोड या बार कोड दुकान के बाहर चिपका कर न रखें। दिन में इस्तेमाल के समय बाहर निकालें और रात को वापस अंदर रख दें। उन्होंने बताया कि ठगों द्वारा ठगी का एक नया तरीका आजमाया जा रहा है, जिसमें वे दुकानदारों के इस बार कोड पर अपने अलग स्टीकर बार कोड के चिपका देते हैं, जिससे उनको किया जाने वाला पैमेंट उन ठगों के खातों में चला जाता है। उन्होंने जानकारी दी कि नजदीक के डीडवाना में ऐसा हो चुका। उन ठगों के बैंक खाते भी बेनामी होते हैं और भुगतान की गई राशि को वे तत्काल विड्रो भी कर लेते हैं। इससे बचने के लिए दुकानदारों को सावधान रहना चाहिए।

इन सबकी रही बैठक में उपस्थिति

दीपावली त्यौहार और पंचायत को ध्यान में रखते हुए आयोजित इस सीएलजी की बैठक में पुलिस उप अधीक्षक जितेंद्र सिंह चारण एवं थानाधिकारी शिंभुदयाल मीणा के अलावा सुरक्षा सखी सुमित्रा आर्य, रामानंद गुर्जर, असगर शेख, प्रभात वर्मा, नरेंद्र भोजक, शिंभु सिंह जैतमाल, जेपी टाक, मुमताज चौपदार, बलजी बिसायती, अलानूर ठेकेदार, प्रकाश वर्मा, शंकर आकाश, जगदीश यायावर, अनूप तिवाड़ी, रामसिंह रैगर आदि उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं शहर के सभी प्रमुख स्थानों और बाजारों में ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू बनाने पर है पुलिस का पूरा फोकस, थानाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शहर में निकाला फ्लैग मार्च, व्यापारियों को सामान रास्ते में फैलाने से रोका, जवानों को सतर्क रहने के निर्देश

बाहरी संदिग्ध लोगों पर नजर रखें और उनकी सूचना पुलिस को दें- डीएसपी जितेन्द्र सिंह, लाडनूं में आयोजित सीएलजी बैठक में लिए अनेक निर्णय, की जाएगी ट्रेफिक, सांड, पानी, दमकल, चिकित्सा की पुख्ता व्यवस्था

शहर चुनें

Follow Us Now