लाडनूं शहर के सभी प्रमुख स्थानों और बाजारों में ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू बनाने पर है पुलिस का पूरा फोकस, थानाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शहर में निकाला फ्लैग मार्च, व्यापारियों को सामान रास्ते में फैलाने से रोका, जवानों को सतर्क रहने के निर्देश

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं शहर के सभी प्रमुख स्थानों और बाजारों में ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू बनाने पर है पुलिस का पूरा फोकस,

थानाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शहर में निकाला फ्लैग मार्च, व्यापारियों को सामान रास्ते में फैलाने से रोका, जवानों को सतर्क रहने के निर्देश

लाडनूं (kalamkala.in)। दीपावली त्यौहार पर शहर भर के बाजारों में बढती हुई भीड़ को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने शहर की यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को सुचारू व चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए चाक-चौबंद रहते हुए पुलिस ने विभिन्न आवश्यक कदम उठाए हैं। पूरी तरह अलर्ट मोड में आए पुलिस प्रशासन द्वारा शनिवार को पुलिस दल ने शहर के प्रमुख मार्गों से फ़्लैग मार्च निकाला। यातायात को व्यवस्थित किया और ट्रेफिक प्वाइंट का निर्धारण करके आवश्यक निर्देश दिए गए। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य दीपावली के दौरान बाजारों में जाम की स्थिति से बचाव करना और आमजन को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन उपलब्ध करवाना है।शहर के राहूगेट क्षेत्र में फेस्टिवल सीजन के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। पुलिस उप अधीक्षक जितेंद्र सिंह चारण एवं थानाधिकारी शंभुदयाल मीणा ने सभी जगहों पर मौके पर पहुंचकर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।

फ्लैग मार्च निकाला और यातायात दुरुस्त करवाया

थानाधिकारी शंभुदयाल मीणा के नेतृत्व में बस स्टैंड, सब्जी मंडी, सदर बाजार, स्टेशन रोड सहित शहर के प्रमुख मार्गों पर फ्लैग मार्च किया।फ्लैग मार्च के दौरान बाजारों में थानाधिकारी ने शहर की यातायात व्यवस्था का जायजा भी लिया तथा प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्वाइंट बनाए जाकर पुलिस जवानों की तैनाती की गई। ताकि, दीपावली की खरीदारी के लिए बाजारों में आने वाले लोगों को आवागमन में किसी तरह की परेशानी नहीं हो‌। फ्लैग मार्च के दौरान सड़क किनारे खड़े वाहनों को पुलिस ने व्यवस्थित भी करवाया। साथ ही दुकानों के बाहर सड़क तक फैलाकर रखे गए सामान को भी निर्धारित सीमा में रखने के निर्देश दुकानदारों को दिए गए। पुलिस ने व्यापारियों से यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।

सतर्क रह कर ड्यूटी निभाएं सभी जवान

थानाधिकारी शिम्भुदयाल मीणा ने इस दौरान पुलिस जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए बाजार क्षेत्र में भीड़भाड़ को नियंत्रित करने, यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने तथा आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। पुलिस उप अधीक्षक जितेंद्र सिंह चारण और सीआई मीणा ने जवानों को मुस्तैदी के साथ ड्यूटी निभाने और त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होने देने के लिए सतर्क रहने को कहा।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं शहर के सभी प्रमुख स्थानों और बाजारों में ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू बनाने पर है पुलिस का पूरा फोकस, थानाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शहर में निकाला फ्लैग मार्च, व्यापारियों को सामान रास्ते में फैलाने से रोका, जवानों को सतर्क रहने के निर्देश

बाहरी संदिग्ध लोगों पर नजर रखें और उनकी सूचना पुलिस को दें- डीएसपी जितेन्द्र सिंह, लाडनूं में आयोजित सीएलजी बैठक में लिए अनेक निर्णय, की जाएगी ट्रेफिक, सांड, पानी, दमकल, चिकित्सा की पुख्ता व्यवस्था

शहर चुनें

Follow Us Now