सूखे और गीले कचरे का पृथक-पृथक एकत्रीकरण व पुनरोपयोग सुनिश्चित किया जाए, रुडीप द्वारा कचरा कम करने औऱ ई-वेस्ट को लेकर स्वच्छता श्रमिकों के साथ जागरूकता बैठक आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सूखे और गीले कचरे का पृथक-पृथक एकत्रीकरण व पुनरोपयोग सुनिश्चित किया जाए,

रुडीप द्वारा कचरा कम करने औऱ ई-वेस्ट को लेकर स्वच्छता श्रमिकों के साथ जागरूकता बैठक आयोजित

लाडनूं (kalamkala.in)। BRICS सतत जीवनशैली सप्ताह के तहत रूडीप के अधीक्षण अभियंता नेमीचंद पंवार एंव अधिशाषी अभियंता ओम प्रकाश साहू के निर्देशानुसार औऱ सहायक अभियंता रियाज़ अहमद के मार्गदर्शन में कचरे की मात्रा कम करने, कचरे का उचित प्रबंधन करने एवं स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से स्वच्छता श्रमिकों के साथ जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में रूडीप कैप के असलम खान ने स्वच्छता श्रमिकों को कचरा कम करने के विभिन्न उपायों की जानकारी देते हुए बताया कि शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए कचरे का स्रोत पर ही पृथक्करण करना आवश्यक है। इसके लिए घरों एवं दुकानों से निकलने वाले गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग एकत्रित करने तथा नागरिकों को इसके लिए प्रेरित करने पर विशेष जोर दिया गया। श्रमिकों को बताया गया कि गीले कचरे से जैविक खाद तैयार की जा सकती है, जबकि प्लास्टिक, कागज, धातु एवं अन्य पुनर्चक्रण योग्य सामग्री को अलग करके दोबारा उपयोग में लाया जा सकता है। साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग कम करने, खुले स्थानों, नालियों, सीवेरेज के चेम्बर में कचरा नहीं डालने तथा निर्धारित कचरा संग्रहण वाहनों का उपयोग करने के लिए आमजन को जागरूक करने की अपील की गई।
साथ ही ऑटो टीपर चालकों को भी इ-वेस्ट के बारे में बताया गया। नगर पालिका के कर्मचारी महेन्द्र चिंडालिया ने बताया कि स्वच्छता श्रमिक केवल कचरा संग्रहण तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे शहर में स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता लाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। श्रमिकों से आग्रह किया गया कि वे घर-घर कचरा संग्रहण के दौरान नागरिकों को कचरा पृथक्करण, पुनः उपयोग एवं उचित निस्तारण के प्रति जागरूक करें। रूडीप (RUIDP) के केप (CAPP) कार्यक्रम का उद्देश्य जनसहभागिता के माध्यम से स्वच्छता के प्रति व्यवहार परिवर्तन लाना तथा नागरिकों और स्वच्छता श्रमिकों के सहयोग से स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण का निर्माण करना है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं शहर के सभी प्रमुख स्थानों और बाजारों में ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू बनाने पर है पुलिस का पूरा फोकस, थानाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शहर में निकाला फ्लैग मार्च, व्यापारियों को सामान रास्ते में फैलाने से रोका, जवानों को सतर्क रहने के निर्देश

बाहरी संदिग्ध लोगों पर नजर रखें और उनकी सूचना पुलिस को दें- डीएसपी जितेन्द्र सिंह, लाडनूं में आयोजित सीएलजी बैठक में लिए अनेक निर्णय, की जाएगी ट्रेफिक, सांड, पानी, दमकल, चिकित्सा की पुख्ता व्यवस्था

शहर चुनें

Follow Us Now