लाडनूं की सातवीं पट्टी में ताश के पत्तों पर दांव लगा कर जुआ खेलते तीन जने साढे ग्यारह हजार की जुआ राशि सहित गिरफ्तार

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं की सातवीं पट्टी में ताश के पत्तों पर दांव लगा कर जुआ खेलते तीन जने साढे ग्यारह हजार की जुआ राशि सहित गिरफ्तार

लाडनूं (kalamkala.in)। स्थानीय पुलिस ने सातवीं पट्टी में एक बिजली के खंभे के नीचे बैठकर ताश पत्तों से जुआ खेलते हुए तीन जनों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से जुआ सामग्री के रूप में ताश के 52 पत्ते व जुआ राशि के 11 हजार 500 रूपये नगद जब्त किए हैं। पकड़े गए मुल्जिमानों में शंकर सिंह (48 वर्ष) पुत्र बजरंग सिह रावणा राजपूत निवासी पहली पट्टी मंगलम अस्पताल लाडनूं, गोपाल (32 वर्ष) पुत्र कैलाश ब्राह्मण निवासी आठवीं पट्टी लाडनूं और नन्द लाल (51 वर्ष) पुत्र जेठाराम स्वामी निवासी जावा बास लाडनूं शामिल हैं। इनके विरुद्ध धारा 13 आरपीजीओ के तहत पुलिस थाना लाडनूं में मुकदमा कायम किया गया है। 8 नवम्बर को सहायक उप निरीक्षक गजेन्द्र सिंह जाप्ता में हेड कांस्टेबल भजन लाल (79), कांस्टेबल शिवशंकर (955) और जल सिह (868) बोलेरो वाहन सहित दीपावली के त्यौहार को मद्देनजर लाडनूं शहरी क्षेत्र में गश्त करते हुये राहुगेट पहुंचा। तब उन्हें सूचना मिली कि सातवीं पट्टी में एक खम्भा के नीचे कुछ लोग बैठे हुये हैं और जुआ खेल रहे हैं। इस विश्वसनीय सूचना पर पुलिस दल सातवीं पट्टी पहुंचा तो वहां एक खम्भे के नीचे तीन शक्स बैठे हुये ताश के पतों पर रूपयों का दांब लगाकर जुआ खेलते हुये मिले। उनके नाम-पते पूछ कर चैक किया तो शंकर सिंह पुत्र बजरंग सिह रावणा राजपूत के पास कुल 5000 रूपये नगद दायें घुटने के नीचे व दाहिने हाथ में तीन ताश के पते ईंट की नहला, पान की बेगम व पान का बादशाह मिला। दूसरे व्यक्ति गोपाल पुत्र कैलाश ब्राह्मण के पास कुल 3000 रूपये बायें घुटने के नीचे मिले और हाथ में तीन ताश के पते हुकुम का ईक्का, पान की पंची व ईंट की अट्ठी मिली।तीसरे शक्स नन्द लाल पुत्र जेठाराम स्वामी के पास 35,00 रूपये दायें घुटने के नीचे और दायें हाथ में तीन ताश के पते पान की अट्ठी, चिड़ी का बादशाह व चिड़ी का इक्का मिला। शेष 43 ताश के पते भी मिले। इस तरह से कुल जुआ राशि 11,500 रूपये और ताश के 52 पते बरामद किए गए। मुल्जिमानों द्वारा सार्वजनिक स्थान पर ताश के पत्तों पर रूपयों का दांव लगाकर जुआ खेलना जुर्म धारा 13 आरपीजीओ का पाया जाने पर तीनों जनों की गिरफ्तारी की गई। मुल्जिमानों की ओर से बाद में नन्द किशोर (27 वर्ष) पुत्र सागर मल ब्राह्मण निवासी आधी पट्टी लाडनूं ने पुलिस थाना लाडनूं में आकर मुल्जिमानों की जमानत लेना स्वीकार किया। तब तीनों मुल्जिमानों को जमानत मुचलका पर छोड़ा गया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं शहर के सभी प्रमुख स्थानों और बाजारों में ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू बनाने पर है पुलिस का पूरा फोकस, थानाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शहर में निकाला फ्लैग मार्च, व्यापारियों को सामान रास्ते में फैलाने से रोका, जवानों को सतर्क रहने के निर्देश

बाहरी संदिग्ध लोगों पर नजर रखें और उनकी सूचना पुलिस को दें- डीएसपी जितेन्द्र सिंह, लाडनूं में आयोजित सीएलजी बैठक में लिए अनेक निर्णय, की जाएगी ट्रेफिक, सांड, पानी, दमकल, चिकित्सा की पुख्ता व्यवस्था

शहर चुनें

Follow Us Now