आसोटा ग्रामपंचायत से सरपंच का चुनाव लड़ रहे हरदयाल रुलानिया को तीसरी बार भी है जीत का पूरा विश्वास, दो बार के अपने कार्यकाल के विकास और कामों के बल पर बना हुआ है पूरा आत्मविश्वास

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

आसोटा ग्रामपंचायत से सरपंच का चुनाव लड़ रहे हरदयाल रुलानिया को तीसरी बार भी है जीत का पूरा विश्वास,

दो बार के अपने कार्यकाल के विकास और कामों के बल पर बना हुआ है पूरा आत्मविश्वास

लाडनूं (kalamkala.in)। पंचायत चुनावों को लेकर प्रचार अभियान पूरे परवान पर है। जिला परिषद सदस्यों के लिए चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी और पंचायत समिति सदस्य के लिए चुनाव मैदान में उतरे सभी प्रत्याशी अपने पूरे दमखम के साथ लगे हुए हैं। इन सबके प्रचार अभियान के बीच सरपंच पद के उम्मीदवार तो इन सबसे आगे निकल चुके हैं। क्षेत्र के लगभग हर गांव ही नहीं ढाणी-ढाणी में भी चुनाव का माहौल गरमाया हुआ है। सरपंच प्रत्याशी दावेदार अपने चुनाव कार्यालय खोल चुके हैं और अच्छी-खासी सरगर्मियां चलाई जा रही हैं। इन सबके बीच हमारे प्रतिनिधि आसोटा ग्रामपंचायत क्षेत्र में पहुंचे, जहां निवर्तमान सरपंच हरदयाल रुलानिया फिर खम ठोंक कर चुनाव मैदान में डटे हुए हैं। रुलानिया दो बार सरपंच रह चुके और उनके कार्य को लेकर लोगों में पूरा संतोष भी है।

विकास के बल पर लड़ रहे हैं तीसरा सरपंच चुनाव

पेशे से एडवोकेट हरदयाल रुलानिया ने अपनी राजनीति की शुरुआत कॉलेज के समय से शुरू कर दी थी। इन्होंने सबसे पहले कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव में 2005 में उतर कर उपाध्यक्ष पद पर अपनी जीत दर्ज की थी।आसोटा ग्रामपंचायत के लिए सरपंच पद पर पहली बार जनवरी 2015 में जीत हासिल की थी और इसके बाद से वे निरन्तर अब तक 2 बार सरपंच रहे। अब तीसरी बार यह सरपंच पद का चुनाव लड़ रहे हैं। रुलानिया विकास के कार्यों में अपनी गहरी रुचि अभिव्यक्त करते हैं और बताते हैं कि अपने अब तक के दो कार्यकाल में उन्होंने अपने क्षेत्र की समस्याओं के स्थाई हल के लिए भरसक प्रयास किए हैं और विकास के कामों में कोई कमी नहीं आने दी। एक भेंट में रुलानिया ने बताया कि उन्होंने खानपुर व भियाणी गांवों में सभी गली-मोहल्लों और चौक-चौराहों में सारी सड़कें बनवाने और पक्का फर्श बनवाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने बताया कि उनके क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या पानी की थी, जिसके समाधान के लिए लगातार प्रयास करते हुए उन्होंने सबके सहयोग से यहां पानी की टंकी बनवाई और घर-घर पानी के कनेक्शन करवाए। उन्होंने बेढब के गड्ढेनुमा जल भराव को एक तालाब के रूप में विकसित करवाया। इसी तरह सभी गांवों की समस्याओं को दूर करने में उन्होंने सदा सक्रिय रह कर कार्य किया है। आसोटा ग्रामपंचायत में पुनर। सीमांकन के बाद खानपुर, भियाणी, आसोटा, सुजला (भांकड़ा कालोनी, जमालपुरा) ये चार गांव रहे हैं, जिनकी कुल मतदाता संख्या 2375 है। इनमें अकेले खानपुर में 980, भियाणी में 370, आसोटा में 272, भांकड़ा कालोनी में 431 और जमालपुरा में 319 मतदाता हैं। इनमें जाट, राजपूत, रावणा राजपूत, मुस्लिम, माली, नाई, मेघवाल, नायक, ब्राह्मण, खाती, कुम्हार आदि सभी जातियों के लोग शामिल हैं। हरदयाल रुलानिया को पूरा विश्वास है कि सभी जातियों से उन्हें भरपूर समर्थन मिल रहा है। इससे वे अपनी जीत को निश्चित मान कर चल रहे हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

दुजार ग्राम पंचायत की सरपंच प्रत्याशी सीमा यादव को ग्रामीणों ने गुड़ से तौला, शॉल व साफे ओढाए, फूलमालाओं से लादा, पूर्व में सरपंच रह चुकी यादव का अनुभव, गांव के प्रति समर्पण और काम की भावना बनेगा चुनाव में उनका सम्बल

अनुभवी राजनीतिक परिवार से उच्च शिक्षित युवा चेहरा आया जसवंतगढ सरपंच पद की प्रत्याशी के रूप में सामने, शिवानी शर्मा डबल एमए, बीएड तक शिक्षित हैं, अपने विवेक से निर्णय लेने और काम करने में है पूर्ण सक्षम, फिर पति के पंचायत समिति सदस्य रहने का अनुभव लाभ भी मिलेगा

शहर चुनें

Follow Us Now