अनुभवी राजनीतिक परिवार से उच्च शिक्षित युवा चेहरा आया जसवंतगढ सरपंच पद की प्रत्याशी के रूप में सामने, शिवानी शर्मा डबल एमए, बीएड तक शिक्षित हैं, अपने विवेक से निर्णय लेने और काम करने में है पूर्ण सक्षम, फिर पति के पंचायत समिति सदस्य रहने का अनुभव लाभ भी मिलेगा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनुभवी राजनीतिक परिवार से उच्च शिक्षित युवा चेहरा आया जसवंतगढ सरपंच पद की प्रत्याशी के रूप में सामने,

शिवानी शर्मा डबल एमए, बीएड तक शिक्षित हैं, अपने विवेक से निर्णय लेने और काम करने में है पूर्ण सक्षम, फिर पति के पंचायत समिति सदस्य रहने का अनुभव लाभ भी मिलेगा

लाडनूं (kalamkala.in)। तहसील क्षेत्र की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत में शुमार जसवंतगढ़ ग्राम पंचायत के सरपंच पद के लिए इस बार एक युवा व शिक्षित चेहरा सामने आया है। शिवानी शर्मा यहां से सरपंच पद के लिए प्रत्याशी है, जो डबल एम.ए. होने के साथ ही बीएड भी है। शिवानी उच्च शिक्षित होने के साथ ही अनुभवी राजनीतिक परिवार से भी सम्बद्ध हैं, इससे उन्हें सरपंच बनने के बाद अधिकारियों से बातचीत करने, दस्तावेजों को समझने और क्षेत्र का विकास करने में कोई समस्या नहीं आ पाएगी। उनके पति यज्ञदत्त दायमा पंचायत समिति के निवर्तमान सदस्य हैं। उनकी सास पंचायत समिति लाडनूं की प्रधान रह चुकी और दादे श्वसुर छगनलाल दायमा क्षेत्र के राजनैतिक हलके का सबसे चर्चित नाम रहा है। वे लाडनूं विधानसभा क्षेत्र से दो बार भाजपा के टिकट पर पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ चुके। अब जसवंतगढ से इसी परिवार की युवा शिक्षित महिला मैदान में हैं। उन्होंने बदलाव का नारा दिया है और यह तो पक्का ही कहा जा सकता है कि राजनीति के अनुभवी परिवार की शिक्षित युवती जन प्रतिनिधि बनी तो बदलाव की सफलता भी संभव हो पाएगी।

पंचायत समिति सदस्य रह कर बहुत काम किया यज्ञदत्त दायमा ने

अनुभव की बात पर यहां गौरतलब है कि शिवानी शर्मा के पति यज्ञदत्त दायमा पंचायत समिति लाडनूं के सदस्य रह कर कार्य कर चुके और वे सबसे अधिक सक्रिय, सजग और कर्मठ जन प्रतिनिधि की भूमिका निभा चुके, जिनका नाम हमेशा समाचार पत्रों में छाया रहता था। यज्ञदत्त दायमा के पंचायत समिति सदस्य के रूप में निवर्तमान कार्यकाल में जसवंतगढ की विभिन्न समस्याओं का समाधान हुआ और विभिन्न समस्याओं के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यानाकर्षण करवाया गया। जसवंतगढ में पानी की समस्या सबसे अधिक रहती आई है। यज्ञदत्त दायमा ने अपने कार्यकाल में वार्ड सं. 17 में पानी की टंकी बनवाई। इसके अलावा जलजीवन मिशन के अन्तर्गत पाइप लाइनें बिछवाई और घर-घर तक पानी पहुंचाया। उन्होंने बिजली व रोडवेज बसों की समस्या सहित अन्य विभिन्न समस्याओं के लिए लगातार काम किया। अब सरपंच प्रत्याशी शिवानी शर्मा जीती तो निश्चित ही पूरी तयह स्वतंत्र रह कर पंचायत के सभी काम करेगी। इस जसवंतगढ में जहां-जहां भी विकास की जरूरत है और समस्याएं हैं, उनके लिए काम करेंगी। उन्हें अपने पति यज्ञदत्त दायमा के अनुभव का भी पूरा लाभ मिल पाएगा। पढी-लिखी होने से वे पंचायत के सभी काम खुद करने में सक्षम है।

शिक्षित होने का मिलेगा पंचायत को पूरा लाभ

इस क्षेत्र में यह मांग रही है कि जन प्रतिनिधि शिक्षित हो और अब अवसर आया है, जब शिक्षित युवा महिला जन प्रतिनिधि के रूप में मिलने जा रही है। शिक्षित होने से वह अपने विवेक से काम कर सकती है। जसवंतगढ़ ग्राम पंचायत में कुल मतदाता संख्या 9314 हैं, जिनमें ब्राह्मण, मुस्लिम, अनुसूचित जाति, जांगिड़, कुम्हार, जाट, गूजर, महाजन आदि सभी जातियों के लोग शामिल हैं। मतदाताओं के रुझान के बारे में कहा जा सकता है कि उनको शिक्षित प्रत्याशी ही पसंद आएगा। जातिवाद को लोग प्रभावी मैटर नहीं मानते।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

दुजार ग्राम पंचायत की सरपंच प्रत्याशी सीमा यादव को ग्रामीणों ने गुड़ से तौला, शॉल व साफे ओढाए, फूलमालाओं से लादा, पूर्व में सरपंच रह चुकी यादव का अनुभव, गांव के प्रति समर्पण और काम की भावना बनेगा चुनाव में उनका सम्बल

अनुभवी राजनीतिक परिवार से उच्च शिक्षित युवा चेहरा आया जसवंतगढ सरपंच पद की प्रत्याशी के रूप में सामने, शिवानी शर्मा डबल एमए, बीएड तक शिक्षित हैं, अपने विवेक से निर्णय लेने और काम करने में है पूर्ण सक्षम, फिर पति के पंचायत समिति सदस्य रहने का अनुभव लाभ भी मिलेगा

शहर चुनें

Follow Us Now