दुजार ग्राम पंचायत की सरपंच प्रत्याशी सीमा यादव को ग्रामीणों ने गुड़ से तौला, शॉल व साफे ओढाए, फूलमालाओं से लादा,
पूर्व में सरपंच रह चुकी यादव का अनुभव, गांव के प्रति समर्पण और काम की भावना बनेगा चुनाव में उनका सम्बल










लाडनूं (kalamkala.in)। पंचायत चुनाव में निकटवर्ती दुजार ग्राम पंचायत से सरपंच पद के लिए फिर से चुनाव लड़ रही प्रत्याशी पूर्व सरपंच सीमा यादव को दुजार वासियों ने गुड़ से तौल कर उनका भावभीना स्वागत किया। इस अवसर पर मालियों का बास में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जैसे सीमा यादव और उनके श्वसुर मोहनराम यादव कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे तो वहां मौजूद महिला-पुरुषों ने उन दोनों को फूल-मालाओं से लाद दिया। सीमा यादव को बहुत सी महिलाओं ने सम्मान-स्वरूप शॉल ओढाए और मोहन यादव को साफा पहनाकर उनका स्वागत-सम्मान किया। गौरतलब है कि सीमा यादव ने दुजार ग्राम पंचायत से सरपंच रहते हुए गांव के विकास और लोगों की समस्याओं के निराकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखा था। यही कारण है कि आज भी लोग उनको पूरा स्नेह और आशीर्वाद दे रहे हैं। इस अवसर पर सीमा यादव के श्वसुर मोहनराम यादव, जो जन प्रतिनिधि के रूप में अपना खासा अनुभव रखते हैं। वे अपने पैतृक गांव दुगस्ताऊ (जायल) से भी चार बार सरपंच रह चुके, उन्होंने बताया कि उनकी सोच हमेशा गांव की जनता के प्रति समर्पित होकर काम करने की रही है और इसी कारण लोगों का प्यार उनके प्रति सदैव बना रहता है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के सभी जाति-समुदायों में उनके प्रति प्यार और सहयोग बना हुआ है। सब उन्हें दिल खोल कर समर्थन दे रहे हैं। उन्होंने सीमा यादव को गुड़ से तौले जाने और किए गए स्वागत-सत्कार के लिए सबके प्रति अपना आभार ज्ञापित किया और सदैव सबका सहयोगी बन कर रहने का भरोसा दिलाया। इस कार्यक्रम के अवसर पर माली समाज के प्रमुख लोगों व अन्यों में देवाराम टाक, नौरंग माली, दुर्गाराम माली, कुम्भाराम माली, राजू माली, मोहनराम माली, भंवरलाल सिंगोदिया, धनजी पंवार, विकास पंवार, मनीष पंवार, चुन्नीलाल पंवार, ताराचंद पंवार, अजीत पंवार, जीतू पंवार, किशनलाल जांगिड़, खींवराज पंवार, राकेश टाक (पुत्र कुंदनमल टाक), विजयपाल माली, नथमल जांगिड़, भानुप्रताप सिंह, रमेश (पुत्र जगदीश सिंगोदिया, घनश्याम पंवार, रामेश्वर माली (सूबेदार) आदि शामिल थे। इनके अलावा बड़ी संख्या में महिलाएं भी स्वागत करने के लिए मौके पर उपस्थित रहीं।



