जिला परिषद चुनाव में उतरे सुरेश चौधरी ने बनाया अपने पिता अमरसिंह चौधरी और पूर्व विधायक मनोहर सिंह को अपना आदर्श, जनता की समस्याओं को उठाने और गांव-गांव के विकास के लिए किए वादे

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जिला परिषद चुनाव में उतरे सुरेश चौधरी ने बनाया अपने पिता अमरसिंह चौधरी और पूर्व विधायक मनोहर सिंह को अपना आदर्श,

जनता की समस्याओं को उठाने और गांव-गांव के विकास के लिए किए वादे

लाडनूं (kalamkala.in)। जिला परिषद की नव संरचित जिला परिषद डीडवाना-कुचामन के पहले पंचायत चुनाव में लाडनूं क्षेत्र के वार्ड सं. 2 से सुरेश चौधरी भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में हैं। क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों को सशक्त बनाने और गांव-गांव में सभी तरह की सुविधाओं को उपलब्ध करवाने के भाजपा की घोषणाओं को पूर्ण रूप से लागू करने की भावना सहित चुनाव लड़ रहे सुरेश चौधरी एक प्रमुख व्यवसायी हैं। इनका परिवार सदा से ही राजनीति में सक्रिय रहा है। इनके पिता अमरसिंह चौधरी खामियाद चार बार सरपंच रह चुके तथा वे दिवंगत पूर्व विधायक मनोहर सिंह के दाएं हाथ समझे जाते थे। आज मनोहर सिंह और अमरसिंह दोनों ही नेता मौजूद नहीं रहे, लेकिन उनके आदर्शों को ही ग्रहण करते हुए सुरेश चौधरी मैदान में उतरे हैं। इनके भाई रमेश चौधरी भी राजनीति और सहकारिता आंदोलन से जुड़े रहे हैं। दी नागौर सेंट्रल कोआपरेटिव बैंक लि. के वे सदस्य हैं।

जन सेवा को रखेंगे सदैव सर्वोपरि

जिला परिषद प्रत्याशी सुरेश चौधरी की भावना है कि वे अपने पिता की तरह ही जनसेवा को समर्पित होकर कार्य करें और उनकी स्मृतियों को जन-मानस से कभी विलुप्त नहीं होने देंगे। हाल ही में उन्होंने अपने वार्ड क्षेत्र के गांवों बल्दू, गेनाणा, सींवा, खामियाद, धुड़ीला, सिलनवाद आदि सहित सभी जगह जन सम्पर्क किया और जन सभाओं को सम्बोधित किया। उनके इस प्रचार अभियान में प्रमुख वयोवृद्ध नेता रिछपाल मिर्धा ने भी साथ रह कर चुनावी सभाओं में लोगों को प्रभावित किया। लाडनूं के पूर्व विधायक मनोहर सिंह के पुत्र ‌भाजपा नेता करणी सिंह सहित क्षेत्र के सभी नेताओं ने उनके पक्ष में गांव-गांव घूमकर सभाएं की और सुरेश चौधरी की जीत का मार्ग प्रशस्त किया। सुरेश चौधरी ने जिला परिषद वार्ड नंबर 2 की समस्त जनता द्वारा आत्मीयता, अपनत्व और सम्मान से स्वागत करने पर आभार जताते हुए इसे अपने लिए अविस्मरणीय बताया तथा कहा कि उनका स्नेह, अपनापन, विश्वास और आशीर्वाद उनके लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेंगे। चौधरी ने क्षेत्र की आवाज़ को मजबूती से उठाने, जनसमस्याओं को समझने और विकास से जुड़े विषयों पर अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए सदैव प्रयासरत रहने का वादा किया है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

दुजार ग्राम पंचायत की सरपंच प्रत्याशी सीमा यादव को ग्रामीणों ने गुड़ से तौला, शॉल व साफे ओढाए, फूलमालाओं से लादा, पूर्व में सरपंच रह चुकी यादव का अनुभव, गांव के प्रति समर्पण और काम की भावना बनेगा चुनाव में उनका सम्बल

अनुभवी राजनीतिक परिवार से उच्च शिक्षित युवा चेहरा आया जसवंतगढ सरपंच पद की प्रत्याशी के रूप में सामने, शिवानी शर्मा डबल एमए, बीएड तक शिक्षित हैं, अपने विवेक से निर्णय लेने और काम करने में है पूर्ण सक्षम, फिर पति के पंचायत समिति सदस्य रहने का अनुभव लाभ भी मिलेगा

शहर चुनें

Follow Us Now