सुशिक्षित, समझदार और दूरदृष्टा प्रत्याशी के प्रति देखा गया लोगों में भारी रुझान, श्रीमती राजश्री की सभाओं और जन सभाओं में उमड़ी भीड़ से उत्साहित और अचंभित हैं लोग

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सुशिक्षित, समझदार और दूरदृष्टा प्रत्याशी के प्रति देखा गया लोगों में भारी रुझान,

श्रीमती राजश्री की सभाओं और जन सभाओं में उमड़ी भीड़ से उत्साहित और अचंभित हैं लोग

लाडनूं (kalamkala.in)। पंचायत समिति के वार्ड सं. 25 से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रही राजश्री पत्नी ठाकुर करणीसिंह का प्रचार समय समाप्त होने से पूर्व धुआंधार कार्यक्रम चुनाव क्षेत्र के विभिन्न गांवों व बस्तियों में किए गए। इसके तहत डाबड़ी, आसोटा, खानपुर, भाखड़ा कॉलोनी, जमालपुरा आदि में उनकी सभाएं हुईं। हर क्षेत्र में उनके स्वागत व सम्मान के लिए लोग उमड़ पड़े। सभी लोग अपनी भावी जन प्रतिनिधि के रूप में एक सुशिक्षित, समझदार और दूरदृष्टा प्रत्याशी पाकर अपने आप को सौभाग्यशाली समझ रहे थे।

भाखड़ा कॉलोनी में हुआ भव्य स्वागत

भाखड़ा कॉलोनी में लाड़नूं पंचायत समिति के वार्ड संख्या 25 की भाजपा प्रत्याशी श्रीमती राजश्री करणी सिंह का वहां सोनी परिवार द्वारा अपने आवास पर चुनरी ओढ़ाकर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर राजेश सोनी एवं मोनू सोनी के आवास पर हनुमान वाटिका की मातृशक्ति ने एकजुट होकर आगामी 14 नवंबर को भाजपा के पक्ष में मतदान करने का संकल्प व्यक्त किया। सोनी परिवार एवं समस्त मातृशक्ति का इस आत्मीय स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद के लिए राजश्री ने और ठाकुर करणी सिंह ने आभार जताया और उन्हें समुचित विकास व हर समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया। इसी तरह डाबड़ी, खानपुर आसोटा आदि का दौरा कर जन सम्पर्क किया गया और लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की गई। लोगों ने जगह-जगह भाजपा नेता ठाकुर करणीसिंह और भाजपा प्रत्याशी राजश्री का स्वागत-सम्मान किया। उनकी सभाओं में उनके समर्थन में भारी संख्या में लोग उमड़ रहे थे। राजश्री के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं और भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ भी चल रही थी।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

निष्पक्ष पंचायत चुनाव को लेकर जिला चुनाव पर्यवेक्षक और उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, लाडनूं के आजवा, साँवराद, बाकलिया, कोयल, निम्बीजोधां, लाछड़ी, मीठड़ी, हुसैनपुरा, इंद्रपुरा एवं घिरड़ौदा मीठा में मतदान व्यवस्थाओं का लिया जायजा

युवा व शिक्षित संकल्पवान महिला ने ठानी है, रींगण क्षेत्र को आदर्श पंचायत बनानी है, संकल्प-पत्र जारी कर की 22 संकल्पों की घोषणा, रींगण व समना को करेंगे समस्या मुक्त, बंद मनरेगा को करवाएंगे शुरू, पानी के लिए नया ट्यूबवैल होगा, हाईमास्ट लाइटें लगाएंगे

शहर चुनें

Follow Us Now