डेगाना बाईपास रेल लाइन को राजस्थान में विशेष रेलवे परियोजना के रूप में किया गया अधिसूचित, रतनगढ़-डेगाना रेल सेक्शन के विकास व नई ट्रेन मिलने में होगी मील का पत्थर साबित, लम्बे अर्से से रेलवे की जा रही मांग में आखिर मिली सफलता

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

डेगाना बाईपास रेल लाइन को राजस्थान में विशेष रेलवे परियोजना के रूप में किया गया अधिसूचित,

रतनगढ़-डेगाना रेल सेक्शन के विकास व नई ट्रेन मिलने में होगी मील का पत्थर साबित, लम्बे अर्से से रेलवे की जा रही मांग में आखिर मिली सफलता

लाडनूं (kalamkala.in)। रेलवे के उत्तर-पश्चिम जोन में डेगाना बाईपास रेल लाइन को राजस्थान में विशेष रेलवे परियोजना के रूप में अधिसूचित किया गया है। रेल मंत्रालय ने राजस्थान में उत्तर पश्चिम रेलवे (North Western Railway) की 3.074 किलोमीटर लंबी डेगाना बाईपास रेल लाइन को रेलवे अधिनियम के तहत विशेष रेलवे परियोजना (Special Railway Project) के रूप में अधिसूचित किया है। इस सम्बन्ध में भारत के असाधारण राजपत्र के माध्यम से रेल मंत्रालय (उत्तर पश्चिम रेलवे) की अधिसूचना 18 नवंबर, 2026 को S.O. 6280(E). रेल (संशोधन) अधिनियम, 2008 (2008 का 11) और रेल अधिनियम, 1989 (1989 का 24) की धारा 2, खंड (37A) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जारी की गई है। इस अधिसूचना में ‘विशेष रेल परियोजना’ के रूप में राजस्थान राज्य के लिए अधिसूचित किया गया है। यह परियोजना ‘उत्तर पश्चिम रेलवे की डेगाना बाईपास लाइन (3.074 किमी)’ के नाम से राजस्थान के लिए लागू रहेगी।

इस महत्वपूर्ण परियोजना से बेहतर कनेक्टिविटी और परिचालन दक्षता में सुधार होगा

यह परियोजना रेलवे की दृष्टि से और रेलयात्रियों की सुविधा की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण कही जा सकती है। इससे बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। डेगाना के आसपास रेल संपर्क को और बेहतर बनाया जाएगा। रेलवे की परिचालन दक्षता में भी सुधार होगा। ट्रेनों के संचालन को अधिक सुगम और व्यवस्थित बनाने में मदद मिलेगी। इस परियोजना के कारण ट्रेनों में होने वाली भीड़भाड़ में भी कमी आएगी।बाईपास रेलखंड के माध्यम से रेल यातायात को सुव्यवस्थित करने और ट्रेनों की आवाजाही को सुचारु बनाने में इससे सहायता मिलेगी।

लगातार प्रयासों से मिल पाई यह सफलता

गौरतलब है कि डेगाना बाईपास के लिए रतनगढ़-डेगाना सेक्शन के सुजानगढ़, लाडनूं, डीडवाना, छोटी खाटू की जनता और उत्तर-पश्चिम रेलवे सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य अनिल कुमार खटेड़ लाडनूं (कोलकाता प्रवासी) सन् 2019 से इसके लिए लगातार प्रयास कर रहे थे। पहले एक बार सर्वे स्वीकृत हुआ था, लेकिन वो रेलवे द्वारा ‘ट्रैफिक नहीं है’ कहकर रिजेक्ट कर दिया गया, लेकिन पुनः रेल मंत्री व रेलवे अधिकारियों से लगातार सम्पर्क कर इसे फिर से सन् 2023 में स्वीकृत करवाया और उसके बाद सर्वे अधिकारी से संपर्क कर इस बाईपास की उपयोगिता समझाई कि रतनगढ़-डेगाना सेक्शन पर जयपुर व अजमेर की तरफ ट्रेन चलने में सबसे बड़ी बाधा डेगाना जंक्शन पर इंजन रिवर्सल की समस्या है। अगर यह बाईपास रेलवे स्वीकृत करता है तो रिवर्सल समस्या का समाधान हो सकता है। अतः पुनः सर्वे स्वीकृत होने के बाद जब इसकी डीपीआर जून में रेलवे बोर्ड में जाने के बाद रेल मंत्री व रेलवे बोर्ड में बराबर पत्र के माध्यम से इस प्रोजेक्ट को वित्तीय स्वीकृति की मांग रखी और आखिरकार रेल मंत्री व‌‌ रेलवे अधिकारियों ने इस मांग को स्वीकार करते हुए इस प्रोजेक्ट को वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। अब यह बाईपास आने वाले समय में रतनगढ़-डेगाना सेक्शन के सभी स्टेशनों के विकास व नई ट्रेन मिलने में मील का पत्थर साबित होगी।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

डेगाना बाईपास रेल लाइन को राजस्थान में विशेष रेलवे परियोजना के रूप में किया गया अधिसूचित, रतनगढ़-डेगाना रेल सेक्शन के विकास व नई ट्रेन मिलने में होगी मील का पत्थर साबित, लम्बे अर्से से रेलवे की जा रही मांग में आखिर मिली सफलता

लाडनूं में दिनदहाड़े घर में घुस लाखों के जेवरात व नकदी की की चोरी, मकान मालिक दुबई से घर लौटा था और उसी दिन किया चोरों ने हाथ साफ, दो-तीन घंटों के लिए मकान मालिक अपने परिवार सहित गया था शादी में और पीछे से चोरों ने बनाया मकान को निशाना, सीसीटीवी कैमरे बंद कर घुसे अंदर

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

शहर चुनें

Follow Us Now