पंचायत समिति चुनाव में राजश्री करणी सिंह की भारी जीत पर बधाई देने उमड़ रहे हैं बड़ी संख्या में लोग, डीजे और आतिशबाजी के साथ जन सैलाब के साथ समर्थक मना रहे हैं जश्न

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पंचायत समिति चुनाव में राजश्री करणी सिंह की भारी जीत पर बधाई देने उमड़ रहे हैं बड़ी संख्या में लोग,

डीजे और आतिशबाजी के साथ जन सैलाब के साथ समर्थक मना रहे हैं जश्न

लाड़नूं (kalamkala.in)। पंचायत राज चुनाव में पंचायत समिति लाडनूं के वार्ड संख्या 25 से भारी जीत होने पर भारतीय जनता पार्टी की पंचायत समिति सदस्य श्रीमती राजश्री करणी सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं देने और हर्ष व्यक्त करने उनके निवास पर पहुंच रहे हैं। क्षेत्र में सब ओर उनकी जीत को लेकर उत्साह और खुशी का माहौल बना हुआ है। उनकी जीत पर क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं ढाणियों से बड़ी संख्या में समर्थक उनके निवास पर डीजे के साथ पहुंचे और डीजे की धुनों और आतिशबाजी के बीच समर्थकों ने हर्षोल्लास के साथ जीत का जश्न मनाया। सभी ने राजश्री करणी सिंह का स्वागत कर उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर श्रीमती राजश्री करणी सिंह ने सभी क्षेत्रवासियों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह विजय किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता की मेहनत, समर्पण, एकजुटता और सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने अपनी जीत का श्रेय पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं, वरिष्ठजनों, युवाओं, मातृशक्ति एवं क्षेत्र के समस्त सम्मानित मतदाताओं को दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान कार्यकर्ताओं ने जिस निष्ठा और एकजुटता के साथ मेहनत की तथा क्षेत्रवासियों ने जो स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद प्रदान किया, वह उनके लिए सदैव अविस्मरणीय रहेगा। जनता द्वारा जताए गए विश्वास को वे अपनी जिम्मेदारी मानते हुए क्षेत्र की जनसमस्याओं के समाधान, जनसेवा और विकास कार्यों के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगी।उन्होंने सभी शुभचिंतकों एवं समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान और विश्वास उन्हें जनसेवा के मार्ग पर और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

डेगाना बाईपास रेल लाइन को राजस्थान में विशेष रेलवे परियोजना के रूप में किया गया अधिसूचित, रतनगढ़-डेगाना रेल सेक्शन के विकास व नई ट्रेन मिलने में होगी मील का पत्थर साबित, लम्बे अर्से से रेलवे की जा रही मांग में आखिर मिली सफलता

लाडनूं में दिनदहाड़े घर में घुस लाखों के जेवरात व नकदी की की चोरी, मकान मालिक दुबई से घर लौटा था और उसी दिन किया चोरों ने हाथ साफ, दो-तीन घंटों के लिए मकान मालिक अपने परिवार सहित गया था शादी में और पीछे से चोरों ने बनाया मकान को निशाना, सीसीटीवी कैमरे बंद कर घुसे अंदर

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

शहर चुनें

Follow Us Now