रोल के कांसोलाव सरोवर स्थित श्री लक्ष्मी नृसिंह मंदिर का पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव समारोह शुरू, कलश यात्रा निकाली, मूर्ति का नगर परिभ्रमण किया गया, धान्य-निवास और पूजा-पाठ 26 को

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रोल के कांसोलाव सरोवर स्थित श्री लक्ष्मी नृसिंह मंदिर का पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव समारोह शुरू,

कलश यात्रा निकाली, मूर्ति का नगर परिभ्रमण किया गया, धान्य-निवास और पूजा-पाठ 26 को

नागौर (kalamkala.in)। क्षेत्र के रोल गांव में स्थित श्री लक्ष्मी नृसिंह भगवान मन्दिर में 25 से 29 नवम्बर तक पांच दिवसीय भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह श्री लक्ष्मी नृसिंह मंदिर मंदिर रोल ग्राम के कांसोलाव सरोवर तट पर पर नवनिर्मित है। इस श्री लक्ष्मी नृसिंह मन्दिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में 25 नवम्बर से शुरू हुए विभिन्न धार्मिक आयोजनों में कलश यात्रा, मूर्ति नगर परिभ्रमण, धान्य निवास, पूजा पाठ, जलाधिवास, हवन, रात्रि जागरण, संत-प्रवचन, संत कृपा-आशीर्वाद, प्रसाद, मूर्ति स्थापना और आरती कार्यक्रम निर्धारित हैं। कार्यक्रम में स्वामी श्री घनश्यामाचार्य जी महाराज (झालरिया मठ, डीडवाना), स्वामी श्री अमृताराम जी महाराज शाहपुरा पीठ, रामद्वारा लाडनूंं, स्वामी श्री त्यागी संत हेतमराम जी महाराज (करुणा मूर्ति धाम भादवासी) और स्वामी श्री त्यागी संत नेमीराम जी महाराज का सान्निध्य रहेगा और इन संतों के प्रवचनों का लाभ भी मिलेगा। इस कार्यक्रम के तहत 25 नवम्बर को प्रातः कलश यात्रा एवं मूर्ति नगर परिभ्रमण आयोजित किया गया। अब 26 नवम्बर को प्रातः 8.15 बजे से निरन्तर धान्य निवास और पूजा-पाठ किया जाएगा। 27 नवम्बर को प्रातः 8.15 बजे से जलाधिवास होगा‌। 28 नवम्बर को प्रातः 8 से दोपहर 2 बजे तक हवन किया जाएगा। 28 नवम्बर को ही रात्रि 8 बजे से रात्रि जागरण में भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। फिर 29 नवम्बर को मूर्ति स्थापना, आरती, भोजन प्रसाद एवं संतों के प्रवचन होंगे।  यह समस्त आयोजन प्राण प्रतिष्ठा प्रबन्ध समिति एवं रोल के समस्त ग्रामवासियों की ओर से किया जा रहा है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

जिला परिषद डीडवाना-कुचामन के जिला प्रमुख पद पर भाजपा के बुधाराम गर्वा हुए निर्वाचित, लॉटरी से आया परिणाम रहा भाजपा के पक्ष में, भाजपा के बुधाराम गरवा को 14 और कांग्रेस की पूनम को भी 14 मत मिलने पर निकाली लॉटरी, बराबर मत मिलने पर लॉटरी की अपनाई गई प्रक्रिया

डेगाना बाईपास रेल लाइन को राजस्थान में विशेष रेलवे परियोजना के रूप में किया गया अधिसूचित, रतनगढ़-डेगाना रेल सेक्शन के विकास व नई ट्रेन मिलने में होगी मील का पत्थर साबित, लम्बे अर्से से रेलवे की जा रही मांग में आखिर मिली सफलता

लाडनूं में दिनदहाड़े घर में घुस लाखों के जेवरात व नकदी की की चोरी, मकान मालिक दुबई से घर लौटा था और उसी दिन किया चोरों ने हाथ साफ, दो-तीन घंटों के लिए मकान मालिक अपने परिवार सहित गया था शादी में और पीछे से चोरों ने बनाया मकान को निशाना, सीसीटीवी कैमरे बंद कर घुसे अंदर

शहर चुनें

Follow Us Now