मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, विलोपन या संशोधन हेतु दावे एवं आपत्तियों की अंतिम तिथि 11 दिसम्बर, विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, विलोपन या संशोधन हेतु दावे एवं आपत्तियों की अंतिम तिथि 11 दिसम्बर,

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित

लाडनूं (kalamkala.in)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एक जनवरी 2027 तक अर्हता के आधार पर मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को यहां निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एसडीएम) ममता लहुआ द्वारा राजनैतिक प्रतिनिधियों को अवगत कराया गया कि मतदाता सूचियों के लिए दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की संपूर्ण अवधि के दौरान प्रति सप्ताह प्राप्त होने वाले दावे व आपत्तियों की सूची राजनैतिक दलों को उपलब्ध करवाई जाएगी। यह सूचियां मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की आधिकारिक वेबसाइट [https://election.rajasthan.gov.in](https://election.rajasthan.gov.in) पर भी विधानसभावार एवं तिथिवार उपलब्ध हैं। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, विलोपन या संशोधन हेतु दावे एवं आपत्तियां 12 नवम्बर से 11 दिसम्बर तक प्रस्तुत किए जा सकते हैं। पात्र नागरिक निर्धारित अवधि में समुचित प्ररूप (फॉर्म 6, 7 एवं 8) के माध्यम से ऑनलाइन (वोटर सर्विस पोर्टल या ECINet App) अथवा अपने संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (BLO) के पास आवेदन जमा करवा सकते हैं। इस क्रम में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आगामी बैठक 3 दिसम्बर को आयोजित की जाएगी। बैठक के दौरान उपस्थित कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष जयराम बुरड़क तथा भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि महावीर गुर्जर को विधानसभा क्षेत्र लाडनूं में प्रारूप प्रकाशन तिथि 12 से 25 नवंबर तक प्राप्त हुए दावे एवं आपत्तियों की सूची प्रदान की गई।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

जिला परिषद डीडवाना-कुचामन के जिला प्रमुख पद पर भाजपा के बुधाराम गर्वा हुए निर्वाचित, लॉटरी से आया परिणाम रहा भाजपा के पक्ष में, भाजपा के बुधाराम गरवा को 14 और कांग्रेस की पूनम को भी 14 मत मिलने पर निकाली लॉटरी, बराबर मत मिलने पर लॉटरी की अपनाई गई प्रक्रिया

शहर चुनें

Follow Us Now