लाडनूं पंचायत समिति चुनाव में उप प्रधान पद पर फिर चली गई शतरंज की नई चाल, भाजपा और कांग्रेस दोनों ही मैदान से हटे और रालोपा के सामने आई निर्दलीय, लोगों का सवाल आज फिर कौन से सदस्य ने पाला बदला? भाजपा समर्थित रालोपा के मानाराम परिहार एक मत से जीत कर बने उप प्रधान, कांग्रेस समर्थित निर्दलीय सुमित्रा देवी को देखना पड़ा हार का मुंह

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं पंचायत समिति चुनाव में उप प्रधान पद पर फिर चली गई शतरंज की नई चाल, भाजपा और कांग्रेस दोनों ही मैदान से हटे और रालोपा के सामने आई निर्दलीय, लोगों का सवाल आज फिर कौन से सदस्य ने पाला बदला?

भाजपा समर्थित रालोपा के मानाराम परिहार एक मत से जीत कर बने उप प्रधान, कांग्रेस समर्थित निर्दलीय सुमित्रा देवी को देखना पड़ा हार का मुंह

 सदपाभाजलाडनूं (kalamkala.in)।स्यों  पंचायत समिति लाडनूं में प्रधान पर हार के बाद भाजपा ने उप प्रधान पद पर नई चाल खेली और सफलता प्राप्त की। उप प्रधान पद पर एक मत से विजयी रहे मानाराम परिहार भाजपा के ही थे, लेकिन उनको आरएलपी ने अपना उम्मीदवार बनाया। इस तरह से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी को लाडनूं में पंचायत समिति में अपना उप प्रधान बना कर अपना रिकॉर्ड बनाया है, वहीं भाजपा ने उसका साथ निभा कर अपनी प्रधान पद की हार का माकूल जवाब दिया है। उप प्रधान पद के लिए शनिवार को आरएलपी और एक निर्दलीय ने ही अपने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। कांग्रेस और भाजपा ने अपने सिम्बल से किसी का नोमिनेशन फार्म नहीं भरवाया। कांग्रेस को प्रधान पद पर वोट करने वाली सुमित्रा देवी को उप प्रधान के लिए आगे करके उपकारित करना चाहा, लेकिन कांग्रेस सफल नहीं हो पाई। भाजपा के साथ से रालोपा को सफलता मिली और मानाराम परिहार प्रधान पद पर विजयी घोषित किए गए। मतदान में मानाराम परिहार को 14 और सुमित्रा देवी को 13 मत प्राप्त हुए और परिहार को एक मत के अंतर से विजयी घोषित किया गया। यहां इस बात की भी चर्चा है कि पंचायत समिति में निर्वाचित सदस्यों की कुल संख्या 27 हैं। इनमें भाजपा के सिम्बल से 13, कांग्रेस से 8, रालोपा से 5 और निर्दलीय 1 सदस्य विजित रहे। प्रधान के चुनाव के दौरान भाजपा के तीन सदस्यों ने कांग्रेस का दामन थाम लिया था, जिससे भाजपा 10 तक सिमट गई और कांग्रेस 12 तक पहुंच गई, कांग्रेस को एक निर्दलीय का भी साथ मिल गया। रालोपा को अपने 5 सदस्यों के ही वोट पड़े। उप प्रधान के चुनाव में भाजपा और रालोपा साथ आए तो उनके वोट 10 और 5 मिला कर 15 होने चाहिए, जबकि कांग्रेस के निर्दलीय और बागी भाजपाइयों सहित कुल 12 वोट थे, परन्तु उप प्रधान के लिए हुए मतदान में रालोपा को एक मत कम यानि 14 मत मिले और निर्दलीय को 12 ही मिलने थे, लेकिन उसे 13 मत मिले। इस प्रकार उप प्रधान के चुनाव में भी भाजपा या रालोपा में से एक सदस्य का वोट निर्दलीय के पक्ष में चला गया। चर्चाएं हैं कि भाजपा का तिकड़म शनिवार को सफल रहा, लेकिन सवाल यह भी है कि आखिर आज फिर बदलने वाला व्यक्ति कौन रहा?

भाजपा ने किया स्वागत-सम्मान

पंचायत समिति के उप प्रधान पद पर विजयी होने के बाद मानाराम परिहार भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह के निवास पहुंचे, जहां उनका भावभीना स्वागत किया गया। उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया गया। ठाकुर करणीसिंह ने इसे भाजपा की जीत बताते हुए कहा कि मानाराम परिहार पंचायत समिति में भाजपा के सदस्य थे‌। उन्होंने उनकी कार्यक्षमता और कार्यकुशलता की सराहना करते हुए कहा कि वे जनहित में ही सदैव कार्य करेंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सबने भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह और मानाराम परिहार के निर्णय और जीत की जमकर सराहना की।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शिवसेना के सहयोग के बिना राज्य में नहीं बनेगी किसी भी दल की सरकार- डॉ. अभिषेक वर्मा, जयपुर में शिव सेना शिंदे का प्रांतीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित, दस कार्यकर्ताओं का सम्मान, दस को दी गई नई जिम्मेदारियां

लाडनूं पंचायत समिति चुनाव में उप प्रधान पद पर फिर चली गई शतरंज की नई चाल, भाजपा और कांग्रेस दोनों ही मैदान से हटे और रालोपा के सामने आई निर्दलीय, लोगों का सवाल आज फिर कौन से सदस्य ने पाला बदला? भाजपा समर्थित रालोपा के मानाराम परिहार एक मत से जीत कर बने उप प्रधान, कांग्रेस समर्थित निर्दलीय सुमित्रा देवी को देखना पड़ा हार का मुंह

लाडनूं में बेसहारा सांडों की भिड़ंत में एक महिला की मौत के बाद भड़के लोग, नगर पालिका ने समाधान के लिए किया आश्वस्त, पार्षद उमरदीन के नेतृत्व में नगर पालिका कार्यालय का घेराव, धरना और ज्ञापन सौंप कर मृतका के परिवार के लिए मुआवजा की मांग के साथ जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई, समस्या के स्थायी समाधान की मांग उठाई गई

शहर चुनें

Follow Us Now