शिवसेना के सहयोग के बिना राज्य में नहीं बनेगी किसी भी दल की सरकार- डॉ. अभिषेक वर्मा, जयपुर में शिव सेना शिंदे का प्रांतीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित, दस कार्यकर्ताओं का सम्मान, दस को दी गई नई जिम्मेदारियां

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

शिवसेना के सहयोग के बिना राज्य में नहीं बनेगी किसी भी दल की सरकार- डॉ. अभिषेक वर्मा,

जयपुर में शिव सेना शिंदे का प्रांतीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित, दस कार्यकर्ताओं का सम्मान, दस को दी गई नई जिम्मेदारियां

जयपुर (kalamkala.in)। शिवसेना (शिंदे) राजस्थान के प्रांतीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन शनिवार को राजधानी जयपुर के मानसरोवर स्थित दीप स्मृति ऑडिटोरियम में उत्साह, जोश और राजनीतिक संकल्प के साथ किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शिवसेना के मुख्य राष्ट्रीय समन्वयक (एनडीए गठबंधन एवं चुनाव) डॉ. अभिषेक वर्मा ने प्रदेश की राजनीति को लेकर कहा कि राजस्थान में भविष्य में जिस भी दल की सरकार बनेगी, वह शिवसेना के सहयोग के बिना नहीं बन पाएगी। डॉ. वर्मा ने आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को अभी से जुट जाने का संदेश दिया और प्रदेश में शिवसेना को एक मजबूत राजनीतिक शक्ति के रूप में स्थापित करने के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया।

जनता के बीच रह कर कार्य करें और जनहित के मुद्दे उठाएं

डॉ. अभिषेक वर्मा ने कहा कि राजस्थान में शिवसेना का संगठनात्मक विस्तार प्राथमिकता है। इसके लिए गांव-गांव और ढाणी-ढाणी तक संगठन की पहुंच बनानी होगी तथा युवाओं सहित समाज के सभी वर्गों को संगठन से जोड़ना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जनता के बीच सक्रिय रहकर जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और संगठन की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

प्रदेश की राजनीति में प्रभावी रहेगी शिव सेना

सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए शिवसेना (शिंदे) राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष मंजीत पाल सिंह सांवराद ने प्रदेशभर से आए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए संगठन को प्रत्येक जिले, तहसील और गांव तक मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में शिवसेना प्रदेश की राजनीति में अपनी प्रभावी उपस्थिति दर्ज कराएगी। कार्यक्रम का शुभारंभ शिव सेना के प्रदेश संगठन महासचिव एवं मुख्य प्रदेश प्रवक्ता उम्मेद शेखावत करीरी के स्वागत वक्तव्य से हुआ। उन्होंने प्रदेशभर से पहुंचे अतिथियों, पदाधिकारियों एवं शिवसैनिकों का स्वागत-अभिनंदन करते हुए संगठन की एकजुटता, अनुशासन और मजबूती के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं और सभी को मिलकर शिवसेना को प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में मजबूत बनाना है।शेखावत ने बताया कि शिवसेना राजस्थान में संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी।

10 कार्यकर्ताओं का सम्मान, 10 नए पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

सम्मेलन के दौरान संगठन के प्रति समर्पण और सक्रिय योगदान देने वाले 10 शिवसेना कार्यकर्ताओं को डॉ. अभिषेक वर्मा द्वारा सम्मानित किया गया। वहीं, 10 नए कार्यकर्ताओं को संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियों पर नियुक्त किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन के प्रति निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ कार्य करने की शपथ दिलाई गई।सम्मेलन में राजस्थान की आगामी राजनीतिक परिस्थितियों, विधानसभा चुनावों की रणनीति, संगठनात्मक विस्तार और प्रदेश में तीसरे मोर्चे को मजबूत राजनीतिक विकल्प के रूप में स्थापित करने पर विस्तार से चर्चा हुई। शिवसेना नेतृत्व ने स्पष्ट संकेत दिए कि आने वाले समय में प्रदेशभर में संगठनात्मक गतिविधियों को तेज किया जाएगा।कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रभारी गुलाबचंद दुबे, योगी करण नाथ, प्रदेश अध्यक्ष मंजीत पाल सिंह सांवराद, प्रदेश संगठन महासचिव उम्मेद शेखावत करीरी, गोपी गुर्जर, नरेंद्र सिंह राजावत सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए शिवसैनिक उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शिवसेना के सहयोग के बिना राज्य में नहीं बनेगी किसी भी दल की सरकार- डॉ. अभिषेक वर्मा, जयपुर में शिव सेना शिंदे का प्रांतीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित, दस कार्यकर्ताओं का सम्मान, दस को दी गई नई जिम्मेदारियां

लाडनूं पंचायत समिति चुनाव में उप प्रधान पद पर फिर चली गई शतरंज की नई चाल, भाजपा और कांग्रेस दोनों ही मैदान से हटे और रालोपा के सामने आई निर्दलीय, लोगों का सवाल आज फिर कौन से सदस्य ने पाला बदला? भाजपा समर्थित रालोपा के मानाराम परिहार एक मत से जीत कर बने उप प्रधान, कांग्रेस समर्थित निर्दलीय सुमित्रा देवी को देखना पड़ा हार का मुंह

लाडनूं में बेसहारा सांडों की भिड़ंत में एक महिला की मौत के बाद भड़के लोग, नगर पालिका ने समाधान के लिए किया आश्वस्त, पार्षद उमरदीन के नेतृत्व में नगर पालिका कार्यालय का घेराव, धरना और ज्ञापन सौंप कर मृतका के परिवार के लिए मुआवजा की मांग के साथ जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई, समस्या के स्थायी समाधान की मांग उठाई गई

शहर चुनें

Follow Us Now