
लाडनूं। दो अलग-अलग सड़क हादसों में 2 लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत काफी गंभीर होने से उसको रेफर किया गया है। घटनानुसार निम्बी जोधां के टैगोर स्कूल के समीप आवारा पशु आ जाने से अनियंत्रित होकर बाईक गिर गई। इससे बाईक सवार गंभीर घायल होे गया। सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गई और घायल को लाडनूं के सरकारी अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने घायल का प्राथमिक उपचार कर उसे हाई सेंटर के लिए रैफर कर दिया। दूसरी घटना में निम्बी रोड पर स्थित गुरुकुल डिफेंस एकेडमी के पास एक स्कूटी का संतुलन बिगड़ने से एक युवती घायल हो गई। डिफेंस के निदेशक नरेंद्र कमांडो ने अपने निजी वाहन से घायल युवती को यहां सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां घायल युवती का इलाज किया जा रहा है।






