मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। यहां संतश्री दुदाराम महाराज के देवल में रविवार 28 अगस्त को सुबह 10.30 बजे मारवाड़ जाट समाज प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान अकादमिक एवं सह शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली कुल 30 प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान मुख्य वक्ता और अतिथि के रूप में बलदेवराम मिर्धा राजकीय महाविद्यालय, नागौर के प्राचार्य डॉ. शंकरलाल जाखड़ मौजूद रहेंगे और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करेंगे। विशिष्ट अतिथि रामेश्वर राम छाबा (आरटीएस, तहसीलदार भोपालगढ़) रहेंगे। कार्यक्रम के उपरांत सेवा समिति का पुनर्गठन किया जाएगा।






