छोटी बगिया की तरह नजर आ रही है केजीबीवी स्कूल, लगाए गए सभी पौधों की सार-संभाल में लगे हैं सभी शाला स्टॉफ और छात्राएं

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। पंचायत समिति मूंडवा के गांव रूण स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में पिछले पखवाड़े पौधे लगाए गए थे, उनकी शाला स्टाफ और छात्राओं द्वारा सार संभाल ली जा रही है। शाला प्रधानाध्यापिका सुनीता चौधरी ने बताया कि अगस्त महीने में पर्यावरण प्रेमी मंगलाराम जावा की ओर से यहां पर छोटी बगिया लगाई गई और इसके साथ ही खुशबूदार फूल पत्तियों के पौधे भी लगाए गए। उनकी सार-संभाल लेने में छात्राएं दिलचस्पी ले रही है। शाला वार्डन प्रीति कुलश्रेष्ठ और अध्यापिका सरिता चौधरी ने बताया कि कई बार पौधे लगाने के बाद इनकी सार-संभाल नहीं ली जाने से पौधे पनपते नहीं है, मगर इस शाला परिसर में प्रत्येक वर्ष पौधे लगाने के बाद उनकी देखभाल में पूरी मेहनत की जाती है। पेड़-पौधों के संरक्षण और मेहनत में सीमा सेवक एवं रेखा सोनी सहित सभी छात्राएं सुबह-शाम उन्हें पानी देपे और उनकी सफाई करने का कार्य नियमित करती हैं। इसी वजह से कस्तूरबा गांधी टाइप 3 बालिका आवासीय विद्यालय परिसर एक बगिया के रूप में नजर आ रहा है और इस रहवासी शाला परिसर में बालिकाएं पेड़-पौधों की छाया का आनंद लेते हुए सुकून महसूस कर रही है। आने वाले अभिभावक भी पर्यावरण की दृष्टि से इनका कार्य देखकर सराहना कर रहे हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now