संतों ने किया ग्रामीण ओलंपिक खेलों का शुभारंभ, उद्घाटन मैच में खेला गया बालिका खो-खो

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। गांव रूण सहित आसपास के सभी गांवो में ओलंपिक खेलों का शुभारंभ सोमवार से हुआ। इसी कड़ी में सेठ खिंवराज चोरडिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नोखा चांदावता में राज्य सरकार द्वारा हर पंचायत और गांव ढाणी में आयोजित राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इसमे शाला के प्रधानाचार्य लोकेंद्रसिंह शेखावत और दाता गुलाबदास आश्रम के त्यागी संत रामप्रकाश महाराज, संत श्रवणदास महाराज और युवा संत रामवल्लभ महाराज ने मां सरस्वती की तस्वीर के आगे दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के समस्त स्टाफ सहित ग्रामीणों के साथ सभी खिलाड़ी मौजूद थे। शारीरिक शिक्षक गोपालसिंह ने बताया कि उद्घाटन मैच प्रधानाचार्य और संतों के सान्निध्य में बालिका वर्ग में खो-खो का मैच हुआ, जिसमे स्थानीय विद्यालय की बालिकाओं ने जीत दर्ज की। वहीं कब्बड्डी के शानदार मुकाबले में ग्रामीण टीम ने विजय हासिल की। गजेंद्र वर्मा ने बताया इस प्रतियोगिता के अगले मुकाबले वॉलीबाल के आज मंगलवार को खेले जायेंगे, जिनको लेकर ग्रामीणों के साथ खिलाड़ियों में काफी उत्साह है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में दो दिनों में हुई चोरी की तीन वारदातें, बंद मकानों में घुस चोरों ने किया लाखों पर हाथ साफ, लोगों में दहशत फैली, हीरावती में एक और कुम्हारों का बास में दो घरों पर चोरों ने बोला धावा

इलेक्ट्रोपैथी पूरी तरह से पौधों के रस पर आधारित हर्बल चिकित्सा पद्धति- राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, जयपुर में ‘इलेक्ट्रोपैथी अनुसंधान में डेटा का महत्व एवं भूमिका’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

निबंध प्रतियोगिता में पार्वती व भाषण प्रतियोगिता में जयश्री परिहार रही प्रथम, विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर में किया श्रमदान कार्य, राजकीय स्कूल चन्द्राई में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई

मंगलपुरा के होनहार बेटे, सुयोग्य अधिकारी की अंतिम विदाई में छलके सभी ग्रामीणों के आंसू, नेताओं- अधिकारियों व क्षेत्र के लोगों की उमड़ी भीड़, सड़क हादसे में मौत का शिकार बने आईएफएस अधिकारी विकास नायक का राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार, दो बेटियों, सोनम और मोनिका ने दी मुखाग्नि

शहर चुनें

Follow Us Now