कीचड़ साफ करवाने, नालो की सफाई व कर्मचारी बदलने की मांग को लेकर सड़क जाम करने की चेतावनी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। मूण्डवा कस्बे के गाँधी चौक में नई बन रही सड़क के नाले सही नहीं डाले जाने से नालियों व बरसात का पूरा पानी इकट्ठा होकर पूरे गांधी चौके में फैल कर कीचड़ बन चुका है। इस कारण आयेदिन यहां हादसे हो रहे है एवं स्कूली बच्चां व महिलाआंे को निकलने में भारी परेशानी पैदा हो रही है। यह कस्बे का मुख्य चौराहा होने से सबके लिए परेशानी का सबब बन चुका है। यहां की चौपट व्यवस्थाओं को लेकर ज्ञापन में नालियों की सफाई करवाकर कर्मचारी को पाबंद करने एवं यहां से गुजरने के लिए मुरड़़ अथवा खरेटा डलवाकर वैकल्पिक व्यवस्था कराने की मांग की गई है, ताकि आमजन को रास्ते से गुजरने में कोई असुविधा ना हो। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि अन्यथा मजबूर होकर आन्दोलन एवं धरना देने पर उतरना पड़ेगा। ज्ञापन में बताया गया हे कि यह कार्य अतिशीघ्र कराएं, अन्यथा मंगलवार को सुबह 10 बजे से ही रोड़ जाम कर दी जायेगी। ज्ञापन देने वालों में मंचाराम भोजावत, रामाकिशन मुंडेल, धर्माराम मुंडेल, धर्माराम भोजावत, मुकेश सारस्वत आदि नागरिकगण मौजूद रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में दो दिनों में हुई चोरी की तीन वारदातें, बंद मकानों में घुस चोरों ने किया लाखों पर हाथ साफ, लोगों में दहशत फैली, हीरावती में एक और कुम्हारों का बास में दो घरों पर चोरों ने बोला धावा

इलेक्ट्रोपैथी पूरी तरह से पौधों के रस पर आधारित हर्बल चिकित्सा पद्धति- राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, जयपुर में ‘इलेक्ट्रोपैथी अनुसंधान में डेटा का महत्व एवं भूमिका’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

निबंध प्रतियोगिता में पार्वती व भाषण प्रतियोगिता में जयश्री परिहार रही प्रथम, विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर में किया श्रमदान कार्य, राजकीय स्कूल चन्द्राई में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई

मंगलपुरा के होनहार बेटे, सुयोग्य अधिकारी की अंतिम विदाई में छलके सभी ग्रामीणों के आंसू, नेताओं- अधिकारियों व क्षेत्र के लोगों की उमड़ी भीड़, सड़क हादसे में मौत का शिकार बने आईएफएस अधिकारी विकास नायक का राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार, दो बेटियों, सोनम और मोनिका ने दी मुखाग्नि

शहर चुनें

Follow Us Now