रूण से एक बालक सहित 10 उमरा हजयात्री मक्का-मदीना के लिए रवाना

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रूण से एक बालक सहित 10 उमरा हजयात्री मक्का-मदीना के लिए रवाना


मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। पंचायत समिति मूंडवा के गांव रूण से इस बार 10 उमरा हज यात्री रवाना हुए हैं, जिनमंें 9 वयस्क व 1 बालक है। इस बारे में मांगू खान गौरी, अयूब अली व रोशन अली ने बताया इस बार सैयद अनवर अली नागौरी, असलम अली, सैयद मोहम्मद इकबाल और मोहम्मद इस्माइल गौरी अपने परिवार के साथ उमरा हज यात्रा के लिए रवाना हुए। इनके साथ एक 6 वर्षीय बालक आवेश रजा भी हजयात्रा पर है। उन्होंने बताया कि दिल्ली से सऊदी अरब के लिए इनकी फ्लाइट के बाद 25 दिन की मक्का-मदीना की इबादत और जियारतों के बाद वहां से वापस घर लौटेंगे। रवानगी के समय मेड़ता सिटी के पूर्व चेयरमैन रुस्तम प्रिंस, भामाशाह इंसाफ मोयल, मेड़ता नगरपालिका के वाइस चेयरमैन सलीम मोयल, पार्षद महेंद्र भाकर, महादेव गौशाला के अध्यक्ष रामेश्वर गोलिया रूण, पूर्व जिला परिषद सदस्य श्यामसुंदर गोलिया, पूर्व सरपंच सुखराम बटेसर, खांगटा के सीएम खोखर, हरसुखराम लालरिया, देवकरण घासल, मादाराम फार्मासिस्ट आदि रवानगी क ेसमय मौजूद रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now