पारीक समाज प्रतिभा सम्मान समारोह गुरूवार को

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पारीक समाज प्रतिभा सम्मान समारोह गुरूवार को

नवगठित कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन

लाडनूं। स्थानीय पारीक भवन में समाज के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद पारीक की अध्यक्षता में नवगठित कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समाज के अनेक विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही तय किया गया कि चार्टर्ड एकाउंटेंट के रूप में चयनित समाज के युवाओं सुमित तिवाड़ी पुत्र मांगीलाल एवं सुमित जोशी पुत्र महेश जोशी का सम्मान 8 सितम्बर गुरूवार को सायं 6 बजे पारीक भवन में कार्यक्रम आयोजित किया जाकर किया जाएगा। साथ ही यह भी निश्चय किया गया कि समाज की प्रतिभाओं को प्रतिवर्ष समाज में कार्यक्रम आयोजित किया जाकर सम्मानित किया जाएगा। आगामी पाराशर जयंती के अवसर पर शुरू करके प्रतिवर्ष समाज की विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाले प्रतिभाओं को सम्मानित किए जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में सचिव राजकुमार कठोतिया, कोषाध्यक्ष सुनील पुरोहित, सांस्कृतिक सचिव शिवशंकर बोहरा, सहसचिव सुरेश पारीक, उपाध्यक्ष बजरंग कठोतिया, संरक्षक श्यामसुंदर पांड्या, श्रीचंद्र जोशी, राधेश्याम बोहरा, कार्यकारिणी सदस्य मनोज पारीक, राजकुमार पारीक, ओमप्रकाश बोहरा, भवानीशंकर जोशी, रामेश्वर तिवारी, अजीत पारीक, छोटूलाल पांड्या, राधेश्याम बोहरा आदि उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इस्लाम के पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद-मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, जुलूस को लेकर शहरिया बास में युवाओं ने बैठक कर किया समय और मार्ग का निर्धारण, शांति पूर्ण जुलूस का किया फैसला

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now