पर्युषण पर्व पर जैन-ज्ञान बढाने के लिए ‘कौन बनेगा सम्यक्ज्ञानी प्रतियोगिता’ आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पर्युषण पर्व पर जैन-ज्ञान बढाने के लिए ‘कौन बनेगा सम्यक्ज्ञानी प्रतियोगिता’ आयोजित
लाडनूं। स्थानीय श्री दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में पर्युषण पर्व के अवसर पर रात्रि में ‘कौन बनेगा सम्यक्ज्ञानी’ की दो दिवसीय प्रश्नोत्तरी आधारित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता सोहनलाल, महेंद्र कुमार कासलीवाल एवं अजीत कुमार, विशाल, अंकुश सेठी के परिवार द्वारा आयोजित की गई। प्रतियोगिता में निर्मल पाटनी, महेंद्र सेठी, वीर बड़जात्या, दर्शन जैन, पायल गोधा, पुष्पा सेठी, सिद्धि जैनाग्रवाल, पुष्पा बगड़ा आदि ने भाग लिया। प्रतियोगिता की संयोजिका डॉ. मनीषा जैन ने बताया कि यह प्रतियोगिता कौन बनेगा करोड़पति के समानांतर कॉल-ए-फ्रेंड, 50-50 एवं ऑडियंस कॉल के साथ-साथ इसमें कुल 4 पड़ाव रखे गए। डॉ. सुरेंद्र जैन ने बताया कि प्रतियोगिता में जैन दर्शन से संबंधित प्रश्नोत्तर किए गए, जिसमें लोगों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस अवसर पर हीरालाल कासलीवाल सुरेंद्र सेठी, पूर्व अध्यक्ष सुरेश कासलीवाल, उपाध्यक्ष अशोक सेठी, चांदकपूर सेठी, उपमंत्री सुरेंद्र सेठी, भागचंद जैनाग्रवाल, पूर्व मंत्री अनिल पहाड़िया, रूबल बड़जात्या, किरणदेवी बड़जात्या, सुशीला कासलीवाल, नीलम सेठी, अंजना पाण्डया, सोनम पाटनी, रतनीबाई बड़जात्या, प्रकाश पाण्डया, अशोक पाण्डया, रंजू पाण्डया आदि उपस्थित थे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now