लाडनूं पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन करते हुए डम्पर को किया जब्त

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं। बजरी के अवैध परिवहन के विरूद्ध जिला स्तर पर पुलिस द्वारा की जा रही सक्षम कार्यवाही के तहत स्थानीय पुलिस ने निम्बी जोधां की तरफ से लाडनूं आते एक डम्पर केा पकड़ा है, जिसमें बजरी भरी हुई थी और उसे अवैध रूप से ले जाया जा रहा था। पुलिस ने डम्पर वाहन को बजरी सहित जब्त करके माईनिंग डिपार्टमेंट नागौर को अग्रिम कार्यवाही के लिए सूचित किया है।
जिला पुलिस के निर्देशानुसार अवैध बजरी परिवहन की रोकथाम और प्रभावी कार्रवाई अभियान के तहत नेशनल हाईवे संख्या 58 पर अवैध तरीके से बजरी भरकर परिवहन कर रहे एक डंपर वाहन को पुलिस ने जब्त किया है। यह डम्पर निम्बी जोधा से लाडनूं की तरफ आ रहा था। जब डंपर को रुकने के लिए पुलिस द्वारा इशारा किया गया तो वह बजाय रूकने के अधिक तेज गति से दौड़ा कर भागने लगा। लेकिन पुलिस ने उसे धर-दबोचा। इस डम्पर में बजरी भरी जाकर उसे तिरपाल से ढक कर छिपा दिया गया था। स्थानीय पुलिस इससे पूर्व भी अनेक डम्पर बजरी का अवैध परविहन करते हुए पकड़ चुकी है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now