पुराने वाहनों पर लगाए जाएंगे गुलाबी और पीले रंग के स्टीकर, परिवहन विभाग रखेगा पुराने वाहनों की पहचान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सुजानगढ़। 10 से 15 साल पुराने हो चुके चारपहिया वाहनों की पहचान के लिए परिवहन विभाग अब उन पर ‘कलर कोड स्टीकर’ चिपकाएगा। इस सम्बंध में परिवहन व सड़क सुरक्षा विभाग की ओर से जारी आदेशों में कहा गया है कि प्रदेश के समस्त प्रदूषण जांच केंद्रों पर वाहनों की जांच करते समय निश्चित समय से समय पुराने वाहनों पर स्टीकर लगाए जाएंगे। इनमें 10 साल पुराने डीजल के वाहनों पर गुलाबी और 15 साल पुराने वाहनों पर पीले रंग के स्टीकर लगाए जाएंगे। ये जांच प्रदूषण जांच केंद्रों पर हाेगी, वहीं स्टीकर लगाए जाएंगे। वाहन की विंड स्क्रीन पर स्टीकर चिपकाया जाएगा। प्रदूषण जांच केंद्रों को स्टीकर व अन्य स्टेशनरी उपलब्ध कराई जाएगी।
प्रादेशिक व जिला परिवहन अधिकारी द्वारा प्रदूषण जांच केंद्रों पर स्टीकर चिपकाने को लेकर हो रही प्रक्रिया की जांच की जाएगी। रील द्वारा सितंबर में प्रदेश के समस्त प्रदूषण जांच केंद्रों को स्टीकर व अन्य स्टेशनरी उपलब्ध करा दी जाएगी। इसके बाद केंद्रों पर उनके यहां आने वाले 15 व 10 साल पुराने वाहनों पर अनिवार्य रूप से स्टीकर चस्पा किए जाएंगे। आदेशों के मुताबिक प्रदूषण जांच केंद्रों पर 10 वर्ष पुराने डीजल व 15 वर्ष पुराने पेट्रोल वाहनों पर कलर कोड स्टीकर लगाए जाएंगे। इसके तहत 10 वर्ष पुराने वाहनों डीजल वाहनों पर लगाए जाने वाले स्टीकर का रंग गुलाबी व 15 वर्ष पुराने वाहनों पर लगने वाले स्टीकर पीले रंग के होंगे।

करना होगा वाहनों का निस्तारण

विभाग के आदेश हैं कि सभी प्रदूषण जांच केंद्रों पर पीयूसी प्रमाण पत्र लेने के लिए आने वाले 10-15 साल पुराने पेट्रोल व डीजल संचालित चार-पहिया वाहनों पर कलर कोड स्टीकर लगाए जाएंगे। प्रदूषण रोकने के लिए इन वाहनों का निस्तारण होगा।

                                                                 -देवानंद नायक, डीटीओ, सुजानगढ़

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now