सिवरेज का काम पूरा होते ही सड़क पुनर्निर्माण किया जावे, लोगों को परेशानी नहीं हो, विधायक मुकेश भाकर शहर में सिवरेज कार्य का निरीक्षण कर दिए निर्देश

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सिवरेज का काम पूरा होते ही सड़क पुनर्निर्माण किया जावे, लोगों को परेशानी नहीं हो,
विधायक मुकेश भाकर शहर में सिवरेज कार्य का निरीक्षण कर दिए निर्देश
लाडनूं। शहर में भर चल रहे सिवरेज के काम में बरती जा रही धांधली और आम नागरिको की मुसीबतों को ध्यान में रखते हुए विधायक मुकेश भाकर ने रूडिप और एल एंड टी के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे एक क्षेत्र में सिवरेज का काम पूरा करने और वापस सड़क मरम्मत करने के बाद ही आगे के क्षेत्र में तोड़फोड़ व कार्य करें। निरन्तर इस सम्बंध में मिल रही शिकायतों के बाद विधायक ने यहां सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के काम और तेली रोड क्षेत्र में चल रहे सिवरेज के काम का निरीक्षण किया और किए जा रहे कार्य को देखा और नागरिकों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सिवरेज का काम पूरा होते ही सडक का पुनर्निमाण कार्य भी तत्काल ही पूरा करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। विधायक भाकर ने स्पश्ट कहा कि आम जन को पेदा होने वाली समस्याओं पर पूरा ध्यान दिया जाकर व्यवस्था की जावे, ताकि किसी को इससे परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। इस अवसर पर विधायक के साथ नगर पालिका के अध्यक्ष रावत खां, पार्षद हाजी सतार खां, संदीप प्रजापत, यशपाल आर्य, शांतिलाल रैगर, मुनान बिसायती, इमरान खां, शहर काजी सैयद मोहम्मद मदनी अशरफी, मुनान बिसायती आदि थे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में शराब ठेकेदार की चल रही है 10 अवैध ब्रांचें, आबकारी विभाग ने एक पर छापा मारा, पर अभियुक्त हाथ नहीं आया, अस्पताल और मंदिर के पास चल रही है शराब की अवैध बिक्री, बिगड़ रहा है मौहल्ले का माहौल

शहर चुनें

Follow Us Now